Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल• पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 वाहन से बाइक सवार को ठोकर के मामले में तैनात पुलिसकर्मियों को किया लाईन हाजिर• Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर: विशेष सचिव ने अधिकारियो के साथ निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क
Jan 16, 2023, 6:41 PM IST • अब तक 560 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग ने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल के सम्बन्ध में अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की l उक्त बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद स्थित समस्त गो आश्रय स्थलों के स्थिति के संबंध में जानकारी दी गई तथा समस्याओं से भी अवगत कराया गया।विशेष सचिव द्वारा बैठक में बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि मार्च 2023 तक जनपद में एक भी निराश्रित गो वंश न रहे।

इसके लिये उन्होंने सभी सम्बंधित को अभियान चलाकर कार्य करने, अपनी क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों का ये प्रयास होना चाहिये कि निराश्रित गो वंश पकड़े जाने के बाद लोगों की सुपुर्दगी में दे दी जाय, अथवा गोवंश आश्रय स्थल में रखा जाय। निराश्रित गोवंशों के सम्बन्ध में समय समय पर सरकार द्वारा जारी शासनादेशों की प्रति सभी को अपने पास रखने पर जोर दिया ताकि किसी भी स्थिति से आसानी से निपटा जा सके। उन्होंने सभी सम्बंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि भरण-पोषण के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पाक्षिक बैठक अवध्य होनी चाहिये, तथा उक्त बैठकों के सम्बन्ध में मुख्यालय को भी सूचित किया जाय। उन्होंने आज गोवंश आश्रय स्थलों के निरीक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि हाटा व कप्तानगंज की व्यवस्थाएं लगभग ठीक हैं जबकि रामकोला की स्थिति ठीक नही है। इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी द्वारा रामकोला ईओ से जानकारी लेने पश्चात भ्रमण कर कमियों को दूर करने की बात कही गई। इसके अलावे बैठक में ये भी निर्देशित किया गया कि स्थायी/अस्थायी निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों के सभी निर्माण कार्यों को फरवरी माह तक अवश्य पूर्ण लिए जाएं। उक्त समीक्षा बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष सचिव को आश्वस्त किया कि जो भी कमियां देखने को मिली है उसे शीघ्र दूर कर लिया जायेगा।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकारी विंध्यांचल कुशवाहा, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी सहित सभी सम्बंधित गण उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें
फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था

फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था

फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज

फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज

सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल

सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi