हेतिमपुर/कसया । नवरात्र के मेले में दुकान लगाने के लिए निकले ठेले को स्कूटी सवार युवक ने पीछे से टक्कर मारकर ठेले को पलटी कर दिया तथा साथ में खुद भी चोटिल हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नवरात्र का मेला रामाभार में लगने के वजह से 20 वर्षीय सिरसिया खोइया निवासी युवक अंकित पुत्र श्याम बिहारी मेले में अपना चाउमिन बर्गर का ठेला लगाने के लिए घर से लगभग 6 बजे निकला था जैसे ही कुशीनगर में राम जानकी मंदिर के सामने पहुंचा ही था की पीछे से तेजी से आ रहा स्कूटी सवार अनिरुद्धवा बड़ा टोला निवासी युवक आदित्य ने पीछे से ही जोरदार टक्कर अंकित तथा उसके ठेले को मार दिया ।
टक्कर तेज होने के वजह से अंकित तथा स्कूटी सवार युवक चोटिल हो गए तथा ठेला पलट गया । आप पास के लोगो द्वारा दोनो को पास के ही डॉक्टर के पास दवा के लिए ले जाया गया । ठेला युवक अंकित ने बताया की उसका लगभग 70 से 80 हजार का नुकसान हुआ है तथा स्कूटी का भी आगे से काफी नुकसान हुआ है । वही से गस्त करते हुए डायल 112 गुजर रही थी जिसमे हेड कांस्टेबल संतोष गिरी तथा चालक विनोद पांडेय ने घटना को देखते हुए स्कूटी को घटनास्थल से अपने साथ कुशीनगर चौकी लेकर चले गए परंतु स्कूटी सवार युवक आदित्य दवा कराकर वापस नहीं लौटा था ।
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…
हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…
हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…