News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्टाम्प वेंडर अपनी मांगो को लेकर 25अगस्त को करेंगे हड़ताल…प्रभारी उपनिबंधक कसया को स्टाम्प वेंडरो ने सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2023  |  7:32 PM

155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्टाम्प वेंडर अपनी मांगो को लेकर 25अगस्त को करेंगे हड़ताल…प्रभारी उपनिबंधक कसया को स्टाम्प वेंडरो ने सौंपा ज्ञापन

कसया/कुशीनगर । आल यूपी स्टाम्प वेंडर के आह्वान पर प्रदेश के 25हजार स्टाम्प वेंडर्स अपनी मांगो के समर्थन में 25अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे l इसी क्रम में नगर कसया के समस्त स्टाम्प विक्रेता उक्त तिथि को शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल करेंगे, जिसके क्रम में मंगलवार कसया के समस्त स्टाम्प विक्रेताओं ने प्रभारी उप निबंधक को ज्ञापन देक़र होने वाले हड़ताल से अवगत कराएं है l दिए गये ज्ञापन में स्टाम्प वेंडरो ने मांग किया है कि प्रदेश में ई स्टाम्प पेपर की फोटो कॉपी स्कैनिंग क़र राजस्व की चोरी हो रही है, जिसे रोकने के लिए आम जनमानस द्वारा आसानी से पहचाना जाने वाला सुरक्षा फीचर्स लगाना आवश्यक है, प्रदेश के स्टाम्प वेंडर्स का आईडी कार्ड जारी किया जाय,एक लाख के सापेक्ष 2.50रुपया कमीशन स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन से दिलाया जाय,फिजिकल स्टाम्प पेपर एवं ई स्टाम्प सामानान्तर निरंतर रखा जावे,फिजिकल स्टाम्प पेपर में राजस्व चोरी की संभवना नहीं है, तथा कोषांगार के माध्यम से सॉफ्टवेयर डेवलप करते हुए ई स्टाम्प की विक्री कराई जाय l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ई स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन के अधीन अब ई स्टामपिंग करना मुश्किल व असुरक्षित है l इन पाँच सूत्री मांगो को लेकर स्टॉम्प विक्रेता उक्त निर्धारित तिथि पर हड़ताल को लेकर उप निबंधक को ज्ञापन सौंपा l

इस मौके पर आनंद मद्धेशिया,मनोज कुमार, रविन्द्र शर्मा,राहुल गुप्ता,संतोष कुमार, संजीव कुमार,मुन्ना प्रसाद, कपिलदेव सिंह,विरेन्द्र मिश्रा, रामविलास यादव सहित समस्त स्टाम्प विक्रेता मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking