कसया/कुशीनगर। विद्युत् संविदा मजदूर संगठन एवं विद्युत मजदूर संगठन की बैठक शुक्रवार को डिवीजन कसया के परिसर में स्थित शिवमंदिर प्रांगण में संपन्न की गयी l बैठक का मुख्य उद्देश्य 18अक्टूबर को होने वाले विद्युत मजदूर संगठनों द्वारा प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार को लेकर रणनीति तैयार करना था l बैठक के मुख्य अतिथि संविदा मजदूर संगठन के संयोजक पुनित राय रहे l
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष राजेश्वर सिंह,गोरखपुर जोन प्रभारी विनोद श्रीवास्तव,देवरिया जनपद अध्यक्ष आनंद सिंह,खंडीय अध्यक्ष देवरिया विपिन विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष कुशीनगर अशोक राय, जिला सचिव अनिल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अविनाश पाण्डेय, जिला संगठन मंत्री संजय दूबे, जिला संरक्षक संतोष मिश्रा, खंडीय अध्यक्ष अजित सिंह, सूचना मंत्री नवीन सिंह, उमेश चौधरी, खंडीय अध्यक्ष पडरौना राजेश दूबे, राकेश चौहान, दिनेश कुमार इत्यादि कर्मचारी व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे l
इस दौरान मुख्य अतिथि संयोजक पुनित राय ने कहा कि वेतन वृद्धि सहित कुछ प्रमुख मांगो को लेकर संगठन प्रदेश व्यापी सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे l
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…