News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बाढ़ के संबंध में समुचित तैयारी हेतु स्टेयरिंग कमेटी तथा बाढ़ आपदा से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 29, 2022  |  9:17 PM

708 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बाढ़ के संबंध में समुचित तैयारी हेतु स्टेयरिंग कमेटी तथा बाढ़ आपदा से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

कुशीनगर। वर्ष 2022 की संभावित बाढ़ के संबंध में समुचित तैयारी हेतु स्टेयरिंग कमेटी तथा बाढ़ आपदा से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त...

उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देशित करते हुए बताया कि समस्त निर्माणाधीन परियोजनाओं को ससमय पूर्ण कराया जाए। ठेकेदार सक्षम नहीं हो तो उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। लापरवाही होने पर ठेकेदार व विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी । विदित हो कि अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड के द्वारा यह बताया गया कि कुल 09 संबंधित परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।

जिलाधिकारी ने उपस्थित उपजिलाधिकारीगणों को निर्देशित करते हुए बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया जाए, वहां ग्रामीण स्तर पर बैठक आयोजित की जाए, ग्रामीणों से बाढ़ संबंधित समस्याओं की जानकारी ली जाए। अपर जिलाधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करें।

इस संदर्भ में उन्होंने आपदा विशेषज्ञ से राहत संबंधी जानकारी ली। राहत एवं बचाव कार्यों हेतु पड़ाव की व्यवस्था, बाढ़ चौकी की व्यवस्था, बाढ़ बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ की टीम, राहत सामग्री के पैकेट के संदर्भ में उन्होंने निर्देश दिए। संबंधित उप जिलाधिकारी को उन्होंने बताया कि बाढ़ आने पर जो फसलें नष्ट हो जाती है उसका मुआवजा मिलना चाहिए और मुआवजे मिलने में किसी भी प्रकार की देरी या विलंब ना हो। अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड व डी0 सी0 मनरेगा को सभी ड्रेन की सफाई समय से हो जाने हेतु निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि ड्रेन अतिक्रमण क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण करें और आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में बाढ़ राहत हेतु मिट्टी का तेल, उपयुक्त चिकित्सा की व्यवस्था, पड़ाव स्थल, मोटर बोट इन सभी चीजों की व्यवस्था पहले से कर ली जाए के निर्देश दिए गए।

इस क्रम में बैठक में नाव नीति पर भी चर्चा हुई इसके तहत निर्देशित किया गया कि तहसील जहां नाव संबंधित घटनाएं अधिकांश घटित होती है वहां सभी नावों का सर्वेक्षण व समुचित रिकॉर्ड सुनिश्चित किया जाए। नाव/ नाविक व गोताखोरों का रिकॉर्ड रखा जाए। गोताखोरों को पंजीकृत कराया जाए। नौका परिवहन हेतु चिन्हित स्थलों का चयन किया जाए।नौका परिचालन हेतु समय का निर्धारण किया जाए। प्रत्येक यात्रा भ्रमण की शुरुआत में नाविक द्वारा यात्रियों को सुरक्षा और सतर्कता हेतु आवश्यक निर्देश दिया जाए। सभी नाव पर लाइफ़ सेविंग किट अनिवार्य रूप से रखा जाए। नदी की स्थिति प्रतिकूल होने पर क्षमता से आधी संख्या में ही यात्री बिठाए जाएं, तथा समय-समय पर नौकाओं का फिटनेस नाविक द्वारा प्रस्तुत किया जाए ।

उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, समस्त उपजिलाधिकारीगण, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड महेश सिंह, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, आपदा विशेषज्ञ रवि राय, जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश व समस्त संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने…

हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते बेटे के मौत होने का मामला प्रकाश में…

सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह…

25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking