News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों के प्रति शिक्षा प्रशासन का कड़ा रूख

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 19, 2023  |  6:19 PM

2,338 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों के प्रति शिक्षा प्रशासन का कड़ा रूख WhatsApp
  • 36 विद्यालयों पर कार्यवाही के लिए बीईओ ने लिखा एसडीएम को पत्र

कुशीनगर। बीएसए डा. रामजियावन मौर्य के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी दुदही अजय कुमार तिवारी ने विकास खंड में संचालित विद्यालयों को नोटिस जारी किया था। निर्धारित दिनों में स्पष्टीकरण न देने पर नोटिस चस्पा किया गया। फिर भी जवाब न मिलने पर प्रशासन से अमान्य विद्यालयों के प्रति कड़ी कार्रवाई के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है।

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

बताते चलें कि गत दिनों तुर्कपट्टी स्थित एक अमान्य विद्यालय के छात्रों के जेट्रोफा फल खाकर बीमार पड़ने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। तमकुही विकास खंड में कार्रवाई चल रही है। इस क्रम में दुदही विकास खंड में भी अमान्य विद्यालयों की सूची तैयार कर एसडीएम को भेजी जा रही है। बीईओ अजय कुमार तिवारी ने बताया कि विकास क्षेत्र में मां वीणा वादिनी हायर सेकेण्ड्री स्कूल दुदही, एमएजी पब्लिक स्कूल विशुनपुर बरियापट्टी,
श्री शिव पूजन माडल एकेडमी पडरौन मडुरही, नोबेल एकेडमी दुदही सुराजी बाजार, भारत मिशन स्कूल पडरौन मडुरही, द स्कालर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रेलवे स्टेशन रोड दुदही, एपेक्स पब्लिक स्कूल धोबी घटवा दशहवां, लोटस पब्लिक स्कूल पडरौन मडुरही, एसएमडी शिक्षण संस्थान दुदही, आरसी सिंह सिसोदिया डिफेंस एकेडमी दुदही, एमजीटीएन पब्लिक स्कूल गौरी श्रीराम, ज्ञानोदय शिक्षा निकेतन दुदही, अहले सुन्नत फैजाने रजा अहिरौली दुदही, गौतम बुद्ध इंटर कालेज दुबौली बाजार, एसएमडी पब्लिक स्कूल ओझवलिया, लालबाबू शिक्षण संस्थान बैकुण्ठपुर, फ्यूचर विन्डोज एकेडमी बैकुन्ठपुर,
महमूद विद्यालय बैकुंठपुर, मदरसा अलीजा इस्लामिया बैकुण्ठपुर अहिरौली, राजेन्द्र प्रसाद इका अमवा खास, एमकेजीएन स्कूल जंगल विशुनपुरा गोसाईपट्टी, विलेज मिशन स्कूल जंगल विशुनपुरा गोसाई पट्टी कक्षा 10 तक (1-5 तक मान्यता), एसआरडी शिक्षा निकेतन जंगल लाला छपरा सोहनपुर, जेएसएन पब्लिक स्कूल रामपुर बतरौली धुरखड़वा, डीएन स्मार्ट डिजिटल स्कूल चाफ, श्री परमानन्द इंटरमीडिएट कालेज जंगल लाला छपरा, ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल दुबौली, विशुन दयाल इण्टर कॉलेज दुबौली, एसएनएस हायर सेकेण्ड्री स्कूल मठिया भोकरिया, सरस्वती ज्ञान मन्दिर पर्वत छपरा धर्मपुर पर्वत, समर इंटर कालेज पिपरही नन्दपुर दशहवां, एमएसडी पब्लिक स्कूल जंगल विशुनपुरा, गोस्वामी दीनबन्धु शिक्षण संस्थान तिलक पट्टी, एलएन कान्वेन्ट स्कूल कोकिल पट्टी, माडर्न कांवेंट पब्लिक स्कूल जंगल विशुनुपरा कक्षा 10तक(1-5 तक मान्यता) व आरएस पब्लिक स्कूल दुबौली बाजार आदि विद्यालय बिना मान्यता के अनिवार्य एवं निश्शुल्क बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम का उल्लघंन कर संचालित किए जा रहे हैं। इनके संचालकों को मान्यता लिए जाने के लिए कहा गया है।

मानक पूरा करने वाले विद्यालयों को आसान प्रक्रिया से मान्यता दिलाने का भरोसा भी दिलाया गया। लेकिन संचालक मनमानी कर रहे हैं। एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष
रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking