कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में गुरुवार को ‘कबीरदास की सामाजिक चेतना’ पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी विभाग के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर विद्यार्थियों में साहित्यिक-सांस्कृतिक अभिरूचि विकसित करने के उद्देश्य से ‘हिंदी परिषद’ का गठन किया गया।
गोष्ठी में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए हिंदी विभाग के आचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने ‘हिंदी परिषद्’ के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर सक्रिय और रचनात्मक दिशा में कार्य करने का संदेश दियाl प्रो.श्री सिंह ने कबीरदास की सामाजिक चेतना पर बोलते हुए उन्हें हिंदी के एक बड़े कवि के रूप में चिह्नित किया। उन्होंने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। हिंदी परिषद में अध्यक्ष पद पर एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र अभिषेक मणि त्रिपाठी, सचिव पद पर एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा निकिता वर्नवाल, उपाध्यक्ष पद पर जागृति पाठक, संयुक्त सचिव पद पर निधि चतुर्वेदी का चयन किया गया। संबोधित करते हुए हिंदी विभाग के सह आचार्य डॉ. गौरव तिवारी ने कबीरदास की सामाजिक चेतना के विविध पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कबीरदास के क्रांतिकारी सामाजिक चिंतन पर प्रकाश डाला औऱ उनकी सीमाओं, संभावनाओं और दृष्टिकोण को उजागर किया। हिंदी विभाग के सहायक आचार्य दीपक ने कबीरदास के सामाजिक चिंतन को आधुनिक समय के लिए प्रासंगिक बताया। हिंदी विभाग में सहायक आचार्य आशुतोष तिवारी ने कबीरदास पर उपयोगी और जरूरी विचार व्यक्त करते आभार ज्ञापन किया।
संचालन एवं गोष्ठी की विषय प्रस्तावना हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ रामनवल प्रसाद ने किया।छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में गीत-संगीत का भी मनमोहक प्रस्तुतीकरण दिया।कार्यक्रम में हिंदी विभाग के अन्य साहयको एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही l
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…