News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/हफुआ जीवन: जन आरोग्य केन्द्र के निर्माण में प्रयोग हो रही घटिया सामग्री, लापरवाही की भेंट चढ़ी योजना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 28, 2023  |  8:39 AM

1,009 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/हफुआ जीवन: जन आरोग्य केन्द्र के निर्माण में प्रयोग हो रही घटिया सामग्री, लापरवाही की भेंट चढ़ी योजना
  • ग्रामीणों का आरोप घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण,सेवरही विकाश खंड के ग्राम सभा हफुआ जीवन का मामला

कुशीनगर । जिले के विकाश खंड सेवरही के ग्राम सभा हफुआ जीवन में जच्चा बच्चा केन्द्र के समीप सरकार द्वारा नव निर्मित हो रहे जन आरोग्य केन्द्र के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई गई है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बताते चले की सरकार की मंशा भले ही आम जनों तक उच्च कोटि का लाभ देने को हो ,लेकिन बिचौलिए सरकार की मंशा को धरातल पर सफल नही होने दे रहे है,थोड़ा से धन की बंदरबांट के लिए सरकार की मंशा को पलीता लगाने से अपने को रोक नहीं पा रहे है। ऐसा ही एक मामला इस जिले के सेवरही विकाश खंड के ग्राम सभा हफुआ जीवन में सरकार द्वारा आम लोगो को सुविधा के लिए निर्माण कराए जा रहे जन आरोग्य केन्द्र में देखने को मिला रहा है। निर्माण करा रहे जब्बादार धड़ले से घटिया सामग्री का प्रयोग करते हुए दिन के उजाले में नही रात के अंधेरे में रोशनी के छाया में जोड़ गति पर निर्माण करा रहा है। इसे देख कर ऐसा प्रतित हो रहा की इस भवन के कोई माई बाप ही नही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने जब इस प्रकार के हो रहे निर्माण पर अपनी नाराजगी दिखाई तो कार्य करा रहे जब्बदार आवाज को दबाने की कोशिश के जगत में लग गए है। इतना ही नही जब उक्त जिम्मेदार से बात करने की कोशिश जरिए दूरभाष हुई तो उन्होंने मानक की झड़ी पर खुद ही प्रश्न शुरू कर दिए है। इस निर्माण में जो सामग्री ईट,बालू,सीमेंट, छड़िया का प्रयोग हो रहा है यह सब जांच की जद में है।जब यह संवाददाता ने इस निर्माण के देखरेख करने वाले जेई से बात करने की कोशिश किया तो।उनका संचार सेवा बार बार कोशिश करने के बाद भी नहीं उपलब्ध हो पाया।

क्या बोले सीएमओ कुशीनगर:

न्यूज अड्डा ने स्थानीय लोगो की आवाज जब सीएमओ कुशीनगर के कानो तक पहुचाई तो उन्होंने बहुत ही सरल अंदाज में सुनने के बाद कहा की उक्त प्रकरण के विषय में हमे आज कुछ लोगो ने बताया की हफुआ जीवन में हो रहे जन आरोग्य केन्द्र के निर्माण में जिम्मेदार लोगो द्वारा घटिया सत्तर की सामग्री प्रयोग की जा रही है। मेरे द्वारा कार्य को देख रेख करने वाले जेई से बात की जा रही है,अगर जॉच में सही मिला तो उचित कार्यवाही की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking