News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आकर्षक कनेक्टिविटी फीचर्स और स्टाइलिंग के साथ लॉन्च हुई ‘सुपर स्प्लेंडर  XTEC’

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 15, 2023  |  6:03 PM

1,577 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आकर्षक कनेक्टिविटी फीचर्स और स्टाइलिंग के साथ लॉन्च हुई ‘सुपर स्प्लेंडर  XTEC’ WhatsApp
Responsive image
  • वक्त के साथ चलने वाली कम्पनी है हीरो मोटोकार्प : अजय कुमार
 कुशीनगर । यह ही एक कम्पनी है जो वक्त के साथ चलती है। जैसा समय कहता है वैसा वाईक उपभोक्ताओं की सेवा में प्रस्तुत करता है। सत्य कहा गया है की जो समय के साथ चलता है, वह कभी पीछे नहीं होता l तो देर किस बात की आइए हम सब भी वक्त की रफ्तार की हिस्सेदारी करें।
उक्त बाते बुधवार को दोपहर में उतर प्रदेश ,बिहार सीमा पर स्थित यश आटो मोबाइल्स सलेमगढ के मीटिंग हॉल में  यश  आटो मोबाइल्स के डायरेक्टर अजय कुमार मुखिया जी ने उपभोक्ताओं के बीच कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ दिवेदी और  समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर अजय कुमार ने कहा की अपने ग्राहकों को एक स्टाइलिश, रोमांचक और सबसे आधुनिक रेंज पेश करने के लिए अपने बेहद लोकप्रिय XTEC पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए, मोटरसाइकिल और स्कूटर्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आज सुपर स्प्लेंडर XTEC को लॉन्‍च किया है। आइकॉनिक स्‍प्‍लेंडर फैमिली के भरोसे पर बनाई गई यह बाइक 125 सीसी सेगमेंट में कंपनी के उत्‍पादों की व्‍यापक रेंज में नया संकलन है।
 
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ दिवेदी ने कहा की युवाओं की तेज़ी से बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई, यह नई मोटरसाइकिल अपनी स्टाइल, कनेक्टिविटी और सुविधाजनक फीचर्स के साथ उन्हें आकर्षित करती है। यह ग्राहकों के लिए एक सुपर पंच है। सुपर पॉवर, सुपर माइलेज और सुपर कम्‍फर्ट से लैस नया वैरिएंट अब टेक्‍नोलॉजी के मामले में भी नई ऊंचाइयाँ छू रहा है।
 
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए यश आटोमोबाइल्स के उद्यमान प्रबंधक यश कुमार ने कहा की नई सुपर स्प्लेंडर XTEC में कई फीचर्स आते हैं जैसे लो फ्युल इंडिकेटर के साथ फुल डिजिटल स्पीडोमीटर और सर्विस रिमाइंडर एवं मैलफंक्शन इंडिकेटर। कॉल और एसएमएस अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी इसे ज़्यादा सुविधाजनक बनाती है। बेहद अनूठे तरीके से डिजाइन किए गए हाई इंटेंसिटी पोज़ीशन लैंप के साथ एलईडी हेडलैंप, और नए ड्यूल टोन स्ट्राइप्स मोटरसाइकिल के पूरे लुक को ज़्यादा आकर्षक बनाते हैं। 68किलोमीटर/लिटर का ज़बरदस्त माइलेज सुपर स्प्लेंडर XTEC को एक परफेक्ट परफॉर्मर बनाता है।
 
रंजीवजीत सिंह, चीफ ग्रोथ ऑफिसर (सीजीओ), हीरो मोटोकॉर्प, ने कहा, “हीरो मोटोकॉर्प मोटसाइकिल और स्कूटर्स के अपने पोर्टफोलियो में आधुनिक, तकनीकी रूप से उन्नत सबसे बेहतरीन XTEC प्रॉडक्ट्स की रेंज लेकर आई है और देश के मोटरसाइकिल सवारों के दिलों में अपने लिए एक विशेष जगह बनाई है। और, XTEC अवतार में सुपर स्प्लेंडर की पेशकश के साथ हम 125 सीसी सेगमेंट में एकदम नया अनुभव कराना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि आइकॉनिक सुपर स्प्लेंडर का नया संस्करण टू व्हीलर्स की हमारी XTEC रेंज को और अधिक आकर्षक बनाएगा। इस प्रोडक्ट के साथ हमारे ग्राहकों के लिए हम एक संपूर्ण पैकेज प्रस्तुत कर रहे हैं, जो कनेक्टीविटी, सुविधा और डिज़ाइन के मामले में ऊंचे मानक स्थापित करता है।”
 

सुपर स्प्लेंडर XTEC

स्टाइल

नई सुपर स्प्लेंडर XTEC डिज़ाइन के मामले में एक बड़ी छलांग लगाते हुए एक विज़ुअल स्टेटमेंट पेश करती है। हाइ इंटेंसिटी पोज़ीशन लैंप के साथ शानदार तरीके से रौशन एलईडी हेडलैंप मोटरसाइकिल के प्रभावशाली स्वभाव पर अधिक ज़ोर देते हैं। नए तरीके से डिज़ाइन किया गया वाइज़र, हेडलैंप और रिम टेप इस विशिष्ट गुण को निखारने का काम करते हैं। नए ड्यूल-टोन स्ट्राइप्स खूबसूरती और स्टाइल बयां करते हैं।
कनेक्टिविटी फंक्‍शनैलिटी और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाते हुए, सुपर स्प्लेंडर XTEC कॉल और एसएमएस अलर्ट्स और फोन बैटरी के स्तर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी पेश करती है।
 

जानिए क्या है,सुविधा

नई सुपर स्प्लेंडर XTEC सुविधा के मामले में नए मानक स्थापित करती है। फुल डिजिटल स्पीडोमीटर, लो फ्युयल इंडिकेटर और रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर (आरटीएमआई) आपकी राइड का एक स्पष्ट व्‍यू प्रदान करता है, जिससे गाड़ी चलाने के दौरान अधिकतम एफिशिएंसी मिलती है। एकीकृत किया गया यूएसबी चार्जर मोटरसाइकिल चलाते वक्‍त चार्जिंग करना संभव बनाता है और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ सुरक्षा में और भी बढ़ोतरी करता है।इंजन 10.7 बीएचपी @ 7500 आरपीएम के पॉवर आउटपुट, 10.6 एनएम @ 6000 आरपीएम के टॉर्क के साथ, सुपर स्प्लेंडर XTEC में 125 सीसी बीएस-VI इंजन लगाया गया है जो 68किलोमीटर/लीटर का माइलेज डिलीवर करता है। हीरो मोटोकॉर्प के क्रांतिकारी i3S (आइडल-स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) के साथ यह मोटरसाइकिल परफॉर्मेंस, सुविधा और माइलेज के अपने ब्रांड के वादे पर खरी उतरती है।  
 

यह है कलर स्कीम

आप चाहे जो रंग चुनें, आपकी मोटरसाइकिल का अपने अंदाज में आनंद ले सकेंगे। ग्लॉस ब्लैक मोटरसाइकिल के गैर-मिलावटी लुक पर खास ज़ोर देता है। कैंडी ब्लेज़िंग रेड व्यक्तिगत स्टाइल को दर्शाता है, जबकि मैट एक्सिस ग्रे कलर एक अनूठी इमेज बनाता है।    
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुप्ता हीरो पडरौना के नेटवर्क प्रबंधक श्री राम पांडेय, प्पपु कुमार,सुनील कुमार फाइननेसर, संजीव राय,ब्रजेश कुमार,रामप्रवेश पांडेय,राहुल कुमार,पंकज सिंह,रामकबाल साह,अमित श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking