News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सूरत-ए-हाल रोडवेज! किराया पूरा दीजिए, सुविधाएं मत पूछिए

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 27, 2022  |  1:13 PM

665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सूरत-ए-हाल रोडवेज! किराया पूरा दीजिए, सुविधाएं मत पूछिए

कुशीनगर। रोडवेज का पडरौना बस स्टेशन उच्चीकृत तो न हो सका, यात्री सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। इसका अंदाजा बस इस बात से लगाया जा सकता है कि चिलचिलाती धूप में यात्रियों के लिए यहां पेयजल तक की सुविधा नहीं है, अन्य सुविधाओं का तो पता ही नहीं है। परिसर में बदहाली का बसेरा है। मतलब, आप यहां से यात्रा करिए तो किराया पूरा दीजिए, लेकिन सुविधाओं की बात मत पूछिए।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

रोडवेज परिसर से प्रतिदिन दिल्ली, कानपुर लखनऊ आदि बड़े शहरों के लिए बसें चलती हैं। लगभग चार हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन यहां से चलने वाली 250 बसों की सेवा लेते हैं। सोमवार को रोडवेज परिसर के दोनों प्रवेश द्वार पर यात्री बसों के इंतजार में थे और बगल में गंदगी फैली हुई थी। एक कदम आगे बढ़ते ही परिसर की बदहाली खुद चीखकर बताने लगती है कि यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। कर्मचारियों के काउंटर बंद थे। उसके पीछे पेयजल व्यवस्था के लिए लगे इंडिया मार्क हैंड पंप खराब पड़े थे। यात्रियों के लिए बने इज्जत घर में भी गंदगी की भरमार थी। परिसर की इंटरलाकिग धंस गई है और गड्ढा बन गया है। धूप से बचाव के लिए परिसर में यात्री शेड तक नहीं है। यात्रियों को धूप में ही खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। प्रकाश व्यवस्था की स्थिति यह है कि रात में यहां अंधकार का बसेरा होता है। बरसात में यह परिसर पूरी तरह से जलभराव का शिकार हो जाता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking