हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 390/2026, धारा 137(2)/64 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र रामप्रवेश भारती, निवासी ग्राम पिपरा कपूर, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर को 7 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इस कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गजानन पाठक, कांस्टेबल सुनील कुमार तथा महिला कांस्टेबल अन्नू यादव मौजूद रही।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…