हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । स्थानीय नगर निवासी सूर्यांश मिश्र पुत्र अविनाश मिश्र ने शुक्रवार को घोषित हुई सीबीएससी की परीक्षा परिणाम में 94 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर अपने स्कूल को टाप किए है। सूर्यांश मिश्र जनपद देवरिया के सेंटपाल पब्लिक स्कूल सलेमपुर में कक्षा 9 से ही अपनी पढ़ाई कर रहे थे, जबकि एल के जी से लेकर 8वी, तक एस एल एम् पब्लिक स्कूल हाटा में हुआ था। हमेशा वह अपने क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए आए है। अपने इस सफल अभियान को जारी रखते हुए उसने सीबीएसई की 10वीं की घोषित परीक्षा परिणाम में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह जता दिया है कि यदि लगन हो तो सफलता की प्रक्रिया को अनवरत जारी रखा जा सकता है। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने अपने गुरुजनों माता-पिता तथा अपने दादा एडवोकेट तेज बहादुर मिश्र को दे रहे हैं, बाल्यकाल से ही दादा जी के सान्निध्य में रहे हैं। सूर्यांश मिश्र ने कहा इनके मार्गदर्शन से ही मुझे यह सफलता मिली है।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…