News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्वच्छ भारत मिशन संदर्भित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 20, 2022  |  6:51 PM

337 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्वच्छ भारत मिशन संदर्भित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

कुशीनगर। सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण तथा स्वच्छ भारत मिशन संदर्भित बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने जनपद में सभी सामुदायिक शौचालय के निर्माण, उनके फंक्शनल होने की रिपोर्ट, निर्मित सामुदायिक शौचालय के स्वयं सहायता ग्रुप को हैंड ओवर की स्थिति, भुगतान की स्थिति तथा सामुदायिक शौचालय में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव से ली।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय में बिजली कनेक्शन, खुलने का समय, भवनों की स्थिति, हैंड ओवर की अद्यतन स्थिति, जियो टैगिंग इत्यादि रिपोर्ट भी जिला पंचायत राज अधिकारी व सभी ए डी ओ पंचायत से लिया।जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए बताया कि सभी सामुदायिक शौचालय में बिजली कनेक्शन अनिवार्य रूप से हो, तथा स्वयं सहायता ग्रुप को सभी निर्मित सामुदायिक शौचालय हैंड ओवर करें। उन्होनें सामुदायिक शौचालयों के समय से खुलने व निर्धारित अवधि तक खुले रहने के भी निर्देश दिए। इस क्रम में सामुदायिक शौचालय की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट के संदर्भ में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि संबंधित एडीओ पंचायत द्वारा इस संदर्भ में यदि गलत सूचना दी जाती है तो उस पर कार्यवाही की जाए।
बैठक में पंचायत भवनों के निर्माण की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने जर्जर पंचायत भवनों के मरम्मतीकरण हेतु निर्देश दिए तथा इस संदर्भ में जनपद के समस्त पंचायत भवनों की जांच के भी आदेश दिए गए ।स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामों को स्वच्छ रखे जाने हेतु उपयुक्त कचड़ा निस्तारण के संदर्भ में भी जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों की अद्यतन स्थिति जानी जहां कचरा निस्तारण हेतु ई-रिक्शा, डस्टबिन की खरीदारी हो चुकी है। उन्होनें कहा गांव को स्वच्छ रखा जाए व स्वच्छता हेतु सभी ग्राम पंचायतों में कचड़ा एकत्रीकरण हेतु ई रिक्शा व डस्ट बिन की खरीदारी जल्द से जल्द हो।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह तथा सभी एडीओ पंचायत उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking