News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: फोटो ग्राफ लेना पड़ गया महंगा,एक दरोगा के साथ एक दीवान और दो सिपाही लाइन हाजिर, पढ़िए पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 18, 2024  |  10:12 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फोटो ग्राफ लेना पड़ गया महंगा,एक दरोगा के साथ एक दीवान और दो सिपाही लाइन हाजिर, पढ़िए पूरी खबर!

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने अभी अभी थाना तुर्कपट्टी से चार पुलिस कर्मियो को पुलिस लाइन बुला लिया है। मामला कल मुहर्रम जुलस के दौरान मेला में थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ फोटो ग्राफ लिया जाना बताया जा रहा है, जो सोशल साइट एक्स पर वायरल होने के बाद एसपी को यह कदम उठाना पड़ा है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

सूत्रों से मिल रही जानकारी पर अगर विश्वास करे तो कल ताजिया मेला में तुर्कपट्टी थाना पर तैनात उप निरीक्षक प्रेम नाथ और हेड कांस्टेबल भानु प्रताप राय के साथ दो आरक्षी सुनील कुमार और रोशन चौधरी की ड्यूटी लगाई गई थी। उसी क्रम में इन लोगो के साथ स्थानीय थाना निवासी एक व्यक्ति का फोटो शूट कर के किसी ने पुलिस कर्मियो के साथ फोटो शूट हुए व्यक्ति के विषय में कुछ जानकारियां लिख कर सोशल साइट एक्स पर वायरल पोस्ट करते हुए मुख्य मंत्री,यूपी पुलिस,डीजी,के साथ कुशीनगर पुलिस को ट्वीट कर दिया था। अगर सूत्रों को बातो पर थोड़ा भी कान करेगे तो यह कार्यवाही उसी क्षण का एक अंश है।

यहां बताना चाहूंगा कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धाकड़ धवल सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियो को जहा पुरस्कार देकर मनोबल को ऊंचा करते है। वही लापरवाह,अपने कर्तव्यों,दायित्व के प्रति लपरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियो को सजा देने से भी चूकते नही है। एसपी द्वारा की गई आज के कार्यवाही में थाना तमकुहीराज पर कार्यरत उप निरीक्षक शबीर अहमद,थाना तुर्कपट्टी पर तैनात उप निरीक्षक प्रेम नाथ,हेड कांस्टेबल भानु प्रताप राय,आरक्षी सुनील कुमार और रोशन चौधरी शामिल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking