News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए 25 को धरना देंगे शिक्षक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 16, 2024  |  6:12 PM

249 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए 25 को धरना देंगे शिक्षक WhatsApp
Responsive image

साखोपार/कुशीनगर। पुरानी पेंशन बहाली सहित तेरह सूत्रीय मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के शिक्षक 25 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देंगे। संगठन के प्रयास से 28 मार्च 2005 से पहले के विज्ञापन के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की प्रक्रिया सरकार शुरू कर चुकी है। लेकिन सभी शिक्षकों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने के लिए संगठन संघर्ष करेगा। यह बातें मंगलवार को किसान इंटर कालेज साखोपार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने कही। पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संघर्षों की बदौलत ही शिक्षकों को सारी उपलब्धियां मिली हैं। प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने कहा कि उपलब्धियों की रक्षा के लिए शिक्षक समाज की एकता जरूरी है।

आपके लिए और..- कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे...

वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत भारतीय ने कहा कि जिले के शिक्षकों की एनपीएस कटौती समय से प्रान खाते में जमा होनी चाहिए। कोषाध्यक्ष का अन्य जनपद स्थानांतरण होने के कारण सर्वसम्मति से बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के शिक्षक जगदीप सिंह को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त कोषाध्यक्ष ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। वरिष्ठ शिक्षक नेता धर्मेंद्र त्रिपाठी ने राज्यकर्मियों की भांति सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग की। उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने 25 जुलाई के धरने को सफल बनाने के लिए विशेष प्रयास पर बल दिया। संयुक्त मंत्री अभिनव कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया। संचालन जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने किया।

इस दौरान उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गिरिजेश सिंह, राम सुमिरन मौर्य, मदन सिंह, अमिय नाथ त्रिपाठी, रणधीर चतुर्वेदी, पवन कुमार पांडेय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह
हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह

भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…

सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking