News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: किशोरी ने प्रेम प्रसंग के चलते की आत्महत्या, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 9, 2022  |  7:29 PM

1,007 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किशोरी ने प्रेम प्रसंग के चलते की आत्महत्या, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
  • हनुमानगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार की भोर में एक 17 वर्षीय किशोरी के द्वारा शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की माँ की तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

थाना क्षेत्र के बेलवनियां गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी का पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर परिजन इसका विरोध कर रहे थे। बुधवार की भोर में अभी घर के लोग सो ही रहे थे तो किशोरी कमरे के अंदर से कुंडी लगा शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग के हवाले कर दिया। घर के अंदर से बदबू आते देख माँ ने ग्रामीणों के सहयोग से फाटक तोड़ किशोरी को बाहर निकाला तब तक वह काफी झुलस गई थी। ग्रामीणों के सहयोग से किशोरी को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

तो वही किशोरी की माँ ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया की किशोरी का पड़ोस के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी होने पर युवक के परिजनों से शिकायत की गई थी लेकिन वह बार- बार उसकी बेटी को फोन कर परेशान करता था व मिलने के लिए बुलाता था। लेकिन उसकी बेटी लोक लज्जा की डर से बुधवार की भोर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव का कहना है की मृतका की मॉ की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking