कुशीनगर । तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली में गुरुवार की सुबह पिड़िया विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थानाक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी निवासी एक 15 वर्षीय बालक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे अचेतावस्था में तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी की युवतियां ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली में कर्बला के पोखरा में पिड़िया विसर्जित करने जा रही थीं। उनके आगे चल रही ट्राली पर डीजे के माध्यम से गीत बज रहा था। ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी गांव का लड़का संजीत पुत्र रामबेलास गुप्ता डीजे के साउंड बाक्स पर चढ़कर नृत्य कर रहा था। उसका मुंह पीछे की ओर था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली जब तार ग्यारह हजार वोल्ट के तार के नीचे से गुजर रहा था तो संजीत तार की चपेट में आ गया। उसे तेज करंट लगा और वह ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा व बेहोश हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिजन उसे आनन फानन में तमकुहीराज सीएचसी ले गए जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…