News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शौच करने गई किशोरी के साथ चाकू की नोक पर युवकों ने किया दुष्कर्म

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 8, 2021  |  5:56 PM

1,908 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शौच करने गई किशोरी के साथ चाकू की नोक पर युवकों ने किया दुष्कर्म

कुशीनगर। जिले में आज एक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गाँव मे कुछ युवकों ने चाकू की नोक पर एक नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के 10 दिन के बाद परिजनों ने सोमवार रात में तहरीर दी, जिस पर मुकामी पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- श्रावण सोमवार पर  अलर्ट: यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त...

जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 मई की रात आठ बजे गांव के 13 वर्षीया नाबालिग किशोरी शौच करने गई थी। रास्ते में गांव सात युवकों ने लड़की को पकड़ लिया और चाकू दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिए। इसके बाद पीडि़ता को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। लड़की के परिजन रिश्तेदारी में गए थे। चार दिन बाद घर जब लड़की के परिजन घर पहुंचे तो लड़की ने आपबीती बताई। इस दौरान आरोपियों में से किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इसके बाद लड़की के पिता ने सोमवार की रात में पुलिस को तहरीर देकर करवाई की मांग की। पुलिस ने सातों आरोपियों पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एसी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसओ संजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पर ही पुलिस मुकदमा दर्जकर करवाई में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया जा रहा है।

घटना के संबंध में क्या कहते है अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा
विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा

120 यजमानों ने किया सवालाख रुद्राभिषेक अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सावन माह के प्रारंभ में कथावाचक पं०अशुमानचार्या…

रास्ते में निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट
रास्ते में निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में गांव के सार्वजनिक रास्ते पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking