Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

कुशीनगर: खेल दिवस के रूप में मनाया जायेगा हाकी के जादूगर स्व० मेजर ध्यानचन्द्र का जन्म दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 26, 2022, 4:15 PM IST • अब तक 560 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र० एवं जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम – कुशीनगर के तत्वावधान में हाकी के जादूगर स्व० मेजर ध्यानचन्द्र जी के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाना है। उक्त खेल दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 29-08-2022 को 14 वर्षीय बालकों कि जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर के खेल ग्राउड में प्रातः 10:00 बजे से किया जायेगा इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड कि छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य है प्रतियोगिता में टीमों को आने जाने का किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं है ।

प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को एवं निर्णायकों को खेल विभाग के द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा जनपद कुशीनगर के जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्यगण एवं हॉकी क्लबों / संस्थाओं से अनुरोध है कि आप अपने अपने विद्यालयो / क्लवों से 14 वर्ष से कम बालकों की हाँकी टीम को आयु प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि व समय एवं स्थल जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर के खेल मैदान पर भेजने का कष्ट करें |

Advertisement

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi