News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: कुवैत में युवक की मौत का मामला, परिजनों ने सरकार से मदद व इंसाफ की किया मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 27, 2022  |  6:16 PM

1,018 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कुवैत में युवक की मौत का मामला, परिजनों ने सरकार से मदद व इंसाफ की किया मांग WhatsApp
Responsive image
  • युवक की मौत की खबर सुनकर गांव में पसरा सन्नाटा, हत्या या आत्महत्या का बना हुआ है रहस्य

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी के एक युवक का खाड़ी देश कुवैत में अज्ञात कारणों से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।10 माह पूर्व घर से रोजी- रोटी के लिए सही सलामत घर से निकले युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घर वालों ने भारत सरकार सहित विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। घर पर 5 बच्चों की परवरिश कर गुजारा कर रही है पत्नी शबीबुननेशा अभी भी अपने पति की सकुशल वतन वापस आने की राह देख रही है।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

कहां और क्या है पूरा घटनाक्रम

कोहरगड्डी निवासी मुहम्मद ईशा के तीन लड़कों में दूसरा लड़का मनौवर हुसेन 35 वर्ष की शादी शबीबुननेशा के साथ हुई है। मनौवर के शमीउल्लाह 16 वर्ष, सानिया 14 वर्ष, सब्बूपरवीन 8 वर्ष, खुशी 6 वर्ष एवम् मासूम जोया 2 वर्ष लड़के हैं। दस माह पूर्व उसे ड्राईवर के बीजा के नाम पैसा लेकर एजेन्ट ने कुवैत भेजा। पत्नी का आरोप है कि निचलौल जनपद महराजगंज निवासी एजेन्ट इम्तियाज ने धोखे में रखकर उसे कुवैत भेजा जहां उसके पति से कपिल ऊंट व बकरी चराने का काम ले रहा था। पत्नी का आरोप है कि बीते जुलाई महिने की 28 तारिख को जब पति पैसा घर पर भेजने के लिए निकले तो कपिल के प्रताड़ना की बात बताते हुए भय के साए में जीवन जीने को मजबूर होने की बात बताई। पत्नी ने यह भी बताया कि उसके पति फोन पर यह भी कहे कि लग रहा है अब परिवार से नहीं मिल पाएंगे। शबीबुननेशा ने रोते बिलखते हुए कहा कि हमेशा काम करने की पति प्रताड़ना झेल रहे थे लेकिन एजेन्ट व कपिल की मिलीभगत से पति को डर के सारे में काम करना पड़ रहा था जिससे पति कपिल के पिटाई व प्रताड़ना से तंग हो गए।

एजेंट ने धोखे से घर बुलाने की बात कहकर सादे कागज पर कराया हस्ताक्षर: युवक की पत्नी ने आरोप लगाया कि एजेंट इम्तियाज ने धोखे में रखकर सादे पेपर पर हस्ताक्षर करवाया और आधारकार्ड की मांग की और कहा कि मन्नौवर कहीं खो गये हैं, और कभी कुवैत में जेल में बंद है उन्हें ढूंढा जा रहा है। यह कहकर बहाना करता रहा। हमने पति को वापस बुलाने के लिए कागज पर दस्तखत कर आधार कार्ड उसे दे दिया।

पति के मोबाइल पर नहीं हो पाई बात: जब कई दिनों पति से बात नहीं हो पाई तो पत्नी घबराने लगी। पति का फोन जब नहीं उठा तो काल रिसीव कपिल ने किया। अरवी भाषा में समझने वाले से बात हुई तो वह बहुत कुछ साफ नहीं बताया।

बुधवार का कुवैत से थर्ड पार्टी ने ग्राम प्रधान को दी मौत होने की सूचना: बीते बुधवार को कोहरगड्डी गांव के प्रधान नबीहसन के पास कुवैत से किसी ने मनौवर के मौत होने की सूचना देते हुए वाट्सएप पर पीएम सहित अन्य कागजी दस्तावेज, भारतीय दूतावास का पत्र आदि भेज जानकारी दी तो सूचना मिलते ही सभी दंग रह गए। पत्नी सहित घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। बच्चों को मां संभाल रही है लेकिन मासूमों के चेहरे पर उदासी है।

परिजनों ने भारत सरकार से घटना की सत्यता व इंसाफ दिलाने की किया मांग: मनौवर का कुवैत में मौत होने की खबर सुनकर गांव सहित परिवार के लोग स्तब्ध हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर सहित गांव के लोग घटना की वास्तविकता का पता लगाने, भारत सरकार से इस परिवार को मदद करने की गुहार लगाई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking