कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । शुक्रवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना जायसवाल ने बताया कि आज ग्राम पंचायत भिसवा लाला, विकासखंड पडरौना में चौपाल लगाया गया। चौपाल के माध्यम से शासन द्वारा संचालित हो रही योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,विधवा पेंशन योजना,वन स्टॉप सेंटर,रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान,विधवा पुत्री के विवाह हेतु शादी अनुदान, दंपत्ति पुरस्कार,दहेज प्रथा से पीड़ित महिला को आर्थिक एवं कानूनी सहायता,विधवा पुनर्विवाह,आदि शासन द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी चौपाल में उपस्थित व्यक्तियों को दी गई तथा हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 1076, 102, 108 व 181 की जानकारी दी गयी व मिशन शक्ति 3.0 के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओ को जागरूक किया गया।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…