खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड के खड्डा स्टेशन पर सोमवार की दोपहर बिहार जा रही बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में एसी कोच के कोच अटेंडेंट की हालत बिगड़ गई। स्टेशन मास्टर ने तत्काल उन्हें ट्रेन से उतरवा कर एम्बुलेंस की सहायता से सीएससी तुर्कहां भेजवाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
बांद्रा जंक्शन से चलकर बरौनी को जा रही बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19037 के एसी कोच कमांडेंट राजेन्द्र साल्वे 48 वर्ष की हालत ट्रेन में बिगड़ गई। खड्डा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही स्टेशन अधीक्षक अखिलेश्वर कुमार ने बिना देरी किए उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां भेजवाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डा. सुशील गौतम ने जांचोपरांत उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। मृत रेलवे कर्मचारी के साथ एक साथ के कर्मचारी अस्पताल पर मौजूद हैं, जो परिजन आदि को सूचित कर रहे हैं।
स्टेशन अधीक्षक अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि एसी कोच कमांडेंट राजेन्द्र साल्वे की तवियत बिगड़ने पर अस्पताल भेजवाया गया है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…