News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए गठित किया टीम, दिए निर्देशित….जाने किनको मिली जिम्मेदारी 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 18, 2023  |  6:35 PM

560 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए गठित किया टीम, दिए निर्देशित….जाने किनको मिली जिम्मेदारी 
कुशीनगर। जनपद में आये दिन आई0जी0आर0एस0, थाना दिवस, तहसील दिवस में लगातार मिल रही शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी रमेश रंजन ने टीम गठित कर निर्देशित किया है कि रोस्टर अनुसार  सम्बंधित थानों में अपरान्ह 2.00 बजे से 4.00 बजे तक सम्बंधित तहसील के उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
 इस हेतु तहसीलवार नामित नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित हो कर कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगें, ताकि आगामी 10 दिवसों में लंबित शिकायतों का निस्तारण हो सके।  जिलाधिकारी ने उक्त निर्देश के क्रम में तहसीलवार नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवी दयाल वर्मा को नियुक्त किया गया है जो  दिनांक 18-01-2023 से 01-02-2023 तंक  तहसील पड़रौना, खडडा, एवं कप्तानगंज अंतर्गत आने वाले थानों में   शिकायतों के निस्तारण में लगे अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे।इसी प्रकार पर्यवेक्षण हेतु नामित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाडेय द्वारा भी दिनांक 18-01-2023 से दिनांक 01-02-2023 तंक तहसील हाटा, कसया, व तमकुहीराज अंतर्गत आने वाले थानों में लंबित मामलों के निस्तारण में लगे अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगीं।  
जिलाधिकारी ने उक्त रोस्टर अनुसार शिकायतों के निस्तारण हेतु नामित अधिकारियों/नोडल अधिकारियों को दिए गए निर्देशो का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिए हैं।

आपके लिए और..- नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking