News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी  ने किया नव प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2023  |  6:50 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी  ने किया नव प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
  • डीएम  ने पीएचसी पर विद्युत की खराब व्यवस्था पर चिकित्सक एवं एमओआईसी को लगाई फटकार

कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन द्वारा मंगलवार को सीएचसी कसया अंतर्गत नव  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुडवा उर्फ दिलीप नगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान  जिलाधिकारी ने  उपस्थित एमओआईसी से दवाओं की उपलब्धता, विभिन्न  उपचार एवं डेंगू, मलेरिया, विडाल टेस्ट शुगर, रक्तचाप आदि जांच की स्थिति सहित  अन्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ क़र जानकारी लिया । जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित चिकित्सक  द्वारा प्रतिदिन रोगियों की संख्या,दवाइयों के प्राप्ति रजिस्टर ,स्टॉक मेडिसिन रजिस्टर ,रोगियों की उपचार, उनकी जांच रिपोर्ट की व्यवस्था , की प्रगति की जानकारी ली गयी l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री रंजन ने  स्वास्थ्य केंद्र पर  विद्युत की खराब व्यस्वस्था,पानी, शौचालय तथा इनवर्टर की खराब स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एमओआईसी  एवं चिकित्सक को फटकार लगाई। ड्यूटी पर तैनात  चिकित्सक द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि इस  सेंटर पर प्रतिदिन 20 के आसपास मरीज  आते है जिनका उपचार किया जाता है, तथा  अन्य टेस्ट के लिए सीएचसी पर भेजा जाता है, इसके साथ ही चिकित्सक ने शुगर , बी पी जांच के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया l  जिलाधिकारी ने डेंगू, मलेरिया, विडाल टेस्ट कराने एवं  जांच कर दवा वितरण एवं  पीएचसी पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा विद्युत, पानी, शौचालय की सुविधा दुरुस्त कराने के साथ ही औषधि प्राप्ति पंजिका,  स्टॉक, एक्सपायरी पंजीका अद्यतन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने  सभी स्वास्थ्य  कर्मीयों  को   प्रतिदिन दवा वितरण  विवरण रजिस्टर पर लिखे और  दवा का संग्रहण सही तरीके से करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध बजट से पीएचसी की व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान  दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटरिया, उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह, सीएचसी अधीक्षक कसया डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी, एमओआईसी, चिकित्सक पीएचसी अन्य अधिकारी  एवं स्वास्थ्य कर्मी  उपस्थित  रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking