कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना का निरीक्षण किया गया।
विदित हो कि दिनाँक 16 सितंबर 2022 को आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। उक्त रोजगार मेले में जनपद के माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों, अभिभावक गण एवं नियोक्ताओं को प्रतिभाग किया जाना है। इसी सिलसिले में जिलाधिकारी महोदय द्वारा आज राजकीय आईटीआई कॉलेज पडरौना का निरीक्षण किया गया। उन्होंने रोजगार मेला स्थल का निरीक्षण किया तथा प्रधानाचार्य आईटीआई शरद चंद्र सागरवल से रोजगार मेला हेतु व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लिया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, तहसीलदार पडरौना सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…