News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: दिनदहाड़े बीच सड़क गोली मारकर बदमाश लूट ले गए बाइक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 10, 2023  |  6:44 PM

198 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: दिनदहाड़े बीच सड़क गोली मारकर बदमाश लूट ले गए बाइक

नेबुआ नौरगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी पर बृहस्पतिवार दिन के लगभग 4 बजे पिपरा बाजार स्थित बैक से खाता खुलवाकर वापस जा रहे बाइक सवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीमार कर बाइक छिनैती की घटना को अंजाम दिया गया। संयोग अच्छा था कि उक्त बदमाशो द्वारा चलाई गई गोली बाइक चालक के कंधे में लगी और जान बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल चालक को इलाज हेतु अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भेज कर मामले की गहनता से जांच पडताड़ में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

थाना क्षेत्र के बेलवा बाबू राम गांव अपने रिश्तेदारी साडू मोइनुद्दीन के घर आये महराजगंज कोतवाली के मटिहनिया गांव निवासी अलाउद्दीन अपने साडू मैनुद्दीन के साथ मोटरसाइकिल से पिपरा बाजार स्थित बैक से खाता खुलवाकर वापस घर बेलवा बाबू राम जा रहे थे कि उक्त गांव के समीप अज्ञात बदमाश उन्हें ओभरटेक कर उनकी मोटरसाइकिल रुकवाते हुआ चाभी छिनने लगे। चाभी न छीन पाने की स्थिति में उक्त बदमाशो ने अलाउद्दीन के ऊपर गोली चला मोटरसाइकिल छीनते हुए फरार हो गए। गोली लगने से अलाउद्दीन घायल हो गए जिन्हें सूचना पर पहची पुलिस इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया है फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है उक्त बदमाशो की तलाश जारी है अतिशीघ्र मामले का पर्दाफाश करने तथा बदमाशो की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking