चौपाल मे ग्रामीण और गन्ना किसानो ने विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी को गन्ने मे सूखा रोग सहित विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया l
कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भाजपा किसान मोर्चा टेकुआटार मण्डल द्वारा बृहस्पतिवार को ग्रामसभा नरकटिया बाजार में चौपाल लगाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक श्री रजनीकांत मणि त्रिपाठी रहे ।चौपाल में विधायक ने ग्रामीणों से उनकी समस्या को जाना और उनकी समस्याओं को हल कराने का भरोसा दिलाया । किसानों ने गन्ना सूखने और उसमें रोग लगने की समस्या को उनके सामने रखा साथ ही आवास व विजली के लो वोल्टेज की समस्या से भी अवगत कराया।जिसपर विधायक ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर इन समस्याओं को सुलझाने का भरोसा दिलाया।चौपाल में मुख्य रूप से ग्रामप्रधान उमा देवी,रामराज पाण्डे, भाजपा टेकुआटार मण्डल के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पुण्यप्रकाश गुप्ता, महामंत्री प्रमोद मिश्र,मनोज मिश्र, बाबू चकमा सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…