News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रेक्षकों ने आला अधिकारियों संग बैठक कर विस चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने का दिया निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 11, 2022  |  9:00 PM

682 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रेक्षकों ने आला अधिकारियों संग बैठक कर विस चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने का दिया निर्देश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर।जनपद में आये प्रेक्षको ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा व सभी रिटर्निंग अधिकारी, नोडल अधिकारीगणो की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से...

प्रेक्षको ने पार्टी पदाधिकारियों प्रत्याशियों द्वारा सभा रैली मीटिंग घर-घर चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की स्थिति, शस्त्र लाइसेंस की दुकानों का सत्यापन अब तक जमा कराए गए शस्त्र लाइसेंस का विवरण, उपद्रवी तत्वों/व्यक्तियों के विरुद्ध 107/116द.प्र.सं.के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई,
संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हेतु कार्यवाही ,अवैध शराब के नियंत्रण /तस्करी की रोकथाम, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु सार्वजनिक/ प्राइवेट संपत्तियों के पोस्टर बैनर हटवाए जाने एवं अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही, अंतराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय बैरियर एवं थानावार पिकेट व्यवस्था,विधानसभा वार फ्लाइंग स्क्वायड तथा स्टेटिक्स सर्विलांस स्टेटिक स्क्वायड टीम से संबंधित कृत कार्यवाही,आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित कराएं जाने हेतु प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु वाहन व्यवस्था , बाहरी जनपदों से आने वाले फोर्स के ठहरने की व्यवस्था,सीआरपीसी की धारा- 144 का अनुपालन,
रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रत्याशियों के वाहनों का परमिशन,मतदान के दिन बॉर्डर सील करने बैरियर के संबंध में कार्यवाही, उड़नदस्ता संबंधी कार्यों का अनुश्रवण एवं निर्वाचन संबंधी अन्य तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। प्रेक्षको ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को भयमुक्त एवं सकुशल संपन्न कराना है।
जिलाधिकारी श्री लिंगम ने प्रेक्षकों का स्वागत करते हुए कहा जो आप लोगों द्वारा निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं उसी के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी कार्य करेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब
छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब

हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking