कुशीनगर। वर्षो से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा वांछित अभियुक्त को शुक्रवार को चौकी प्रभारी मधुरिया ने उस समय दबोचने में सफल हुए जब वांछित अभियुक्त कही जाने के लिए राष्ट्रीय राज मार्ग पर वाहन के प्रतिक्षा में खड़ा था।
जरिए मुखबिर यह सूचना चौकी प्रभारी मधुरिया निरीक्षक धनंजय राय को हाथ लगी की पिछले वर्षो से विभिन्न धाराओं में फरार चल रहा अभियुक्त जो पुलिस को चकमा देता रहा वह राष्ट्रीय राज मार्ग धुनवालिया चौराहे पर खड़ा होकर वाहन के प्रतिक्षा में है,अगर जल्दी।किया जाए तो गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी ने हमराह आरक्षी आनंदी कुमार,आरक्षी पटेल को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे जहां छोटेलाल यादव पुत्र राम आधार यादव खड़ा था,जिसे बिना समय गवाए दबोच लिया गया।
मुकामी पुलिस वांछित अभियुक्त को थाने लाकर विधिक कार्यवाही में जुटी है।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…