News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: किसी भी कारण से जनपद की शांति व्यवस्था नहीं होनी चाहिए ख़राब- डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 2, 2023  |  6:05 PM

775 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसी भी कारण से जनपद की शांति व्यवस्था नहीं होनी चाहिए ख़राब- डीएम
  • किसी भी व्यक्ति पर जबरदस्ती न डाला जाय कीचड़ या रंग- धवल
  • आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत समस्त धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की हुई बैठक

कुशीनगर। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद की चाक-चौबंद सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था और अमन एवं शांति के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सभी धर्मों के धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेंटी की बैठक का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

गुरुवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, समस्त पुलिस अधिकारीगण एवं सभी धर्मों धर्मगुरूओं के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में अमन और शांति बनाये रखने के उद्देश्य से पीस कमेंटी की मीटिंग आयोजित की गयी।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने बताया गया कि जनपद की सोशल मीडिया सेल बारीकी से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर जनपद की पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

उन्होंने सभी सहयोगियों से यह अनुरोध भी किया कि प्रत्येक होलिका दहन के पूर्व ग्राम स्तर की समिति निगरानी हेतु सतर्क रखा जाए जिससे कोई भी होलिका समय से पूर्व दहन कर माहौल खराब करने का कोई प्रयास सफल न हो सके। साथ ही जुलूस / शोभायात्रा की समिति द्वारा किसी भी प्रकार की असुविधा से समय से पहले अवगत करा दिया जाय,जिससे उसका निराकरण समय से करा लिया जाय।इसी प्रकार प्रत्येक कस्बे/मोहल्ले/ग्राम में समितियों द्वारा एक सामान्य आचरण सिद्धान्त बनाकर प्रेम एंव सौहार्द के साथ रंगपूर्ण त्यौहार मनाया जाय जिससे किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।होली हुड़दंग का नही,बल्कि प्रेम व सौहार्द का पर्व है जिसमें किसी भी व्यक्ति पर जबरदस्ती कीचड़ या रंग न डाला जाय। शराब पीने वाले किसी कार्यक्रम में साथ न रखे जाय बल्कि उन्हे उनके घर में रहने की सलाह दी जाय।

जिलाधिकारी श्री रंजन नें बताया कि प्रदेश में हुयी कुछ घटनाओं को लेकर शासन के निर्देशानुसार सभी धर्मगुरुओं की मीटिंग आयोजित की गयी थी,जिसमें सभी धर्मगुरुओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के कारणों से जनपद की शांति व्यवस्था खराब नहीं होनी चाहिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking