News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सूखने लगे तालाब व पोखरे, पानी को तरसते बेजुबान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 17, 2022  |  4:49 PM

548 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सूखने लगे तालाब व पोखरे, पानी को तरसते बेजुबान

कुशीनगर। तेज पछुआ हवा के साथ कड़ी धूप आसमान से आग बरसा रही है। धीरे-धीरे क्षेत्र के तालाब सूखने लगे हैं। इससे बेजुबानों के समक्ष पानी का संकट खड़ा हो गया हैं। सरेह में रहने वाले पशु-पक्षी व जीव-जंतु बेहाल हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह से गर्मी तेज हुई तो अप्रैल माह में और बढ़ गई। धूप व पछुवा हवा के साथ लू चलने से किसानों की खेती भी चौपट हो रही है। गन्ना, व सब्जियों की खेती भी प्रभावित हो रही है। इलाके के अधिकांश पोखरे, तालाब, सूख गए है। बचे-खुचे पोखरे व तालाबो का जलस्तर भी तेजी से गिरता चला जा रहा है। सरेह व झाड़ियों में रहने वाले पशु, नीलगाय, बंदर, पक्षी पानी के लिए तड़प रहे हैं। तमकुही विकास खंड सहित जिले के विभिन्न गांवों में स्थित तालाब, पोखरे से पशु व पक्षी हर मौसम में अपनी प्यास बुझाते हैं। बीते कई वर्षों से कम बारिश होने से ताल व पोखरों में पानी कम इकट्ठा हो रहा है। क्षेत्रवासियो का कहना हैं कि बीते पखवारा से कड़ी धूप होने के साथ तेज पछुआ हवा व लू चल रही हैं।

आपके लिए और..- सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद;...

पोखरे व चंवर सूख गए हैं। जानवरों व पक्षियों के लिए पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों का कहना हैं कि प्यास बुझाने के लिए जीव-जंतु भटक रहे हैं। शासन द्वारा गांवों के पोखरे व तालाबों में जल संरक्षण व सुंदरीकरण के लिए प्रति वर्ष लाखों रुपये खर्च किया जाता है। इसके नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट होने से क्षेत्र में तालाब व पोखरों की स्थिति जस की तस ही रह जाती है। इसका परिणाम बेजुबानों को भुगतना पड़ रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…

तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा
तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा

तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में…

हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर
हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर

हाटा कुशीनगर, वृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking