News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम राज्य आपदा मोचन बल (एस डी आर एफ) लखनऊ के माध्यम से कराया जाना निर्धारित किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 2, 2022  |  7:05 PM

721 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम राज्य आपदा मोचन बल (एस डी आर एफ) लखनऊ के माध्यम से कराया जाना निर्धारित किया गया

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम राज्य आपदा मोचन बल (एस डी आर एफ) लखनऊ के माध्यम से कराया जाना निर्धारित किया गया था। उक्त परियोजना के अंतर्गत जनपद कुशीनगर से प्रथम चरण में 100 आपदा मित्रों का 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एसडीआरएफ लखनऊ में दिनांक 03 जून 2022 से प्रारंभ होगा।

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

इस क्रम में आपदा मित्रों को आज रवींद्र नगर धूस जिला मुख्यालय से बसों द्वारा हरी झंडी देकर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने रवाना किया ।विदित है कि इन आपदा मित्रों का प्रशिक्षण लखनऊ में होगा, जहां प्रशिक्षण की समस्त व्यवस्था यथा ठहरने, भोजन, प्रशिक्षण संबंधित सामग्री, आवागमन हेतु व्यय इत्यादि एसडीआरएफ द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण दौरान सभी आपदा मित्रों को एन0 डी0 एम0 ए0 भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार इमरजेंसी रेस्पॉन्डर किट प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत आपदा मित्रों का बीमा भी कराया जाएगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, आपदा विशेषज्ञ रवि राय व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking