कुशीनगर । आए दिन पुलिस की रिश्वत लेने की खबरे सामने आती रहती हैं साथ ही कई बार सोशल मीडिया पर ऑडियो/वीडियो भी वायरल होती हैं फिर भी कई पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज़ नही आते हैं। बीते दिनों जिले के तुर्कपट्टी थाने के चर्चित सिपाही सुजीत यादव का पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगे के वायरल ऑडियो प्रकरण में एसपी ने घुस खोर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
— News Addaa (@news_addaa) March 29, 2022
पासपोर्ट सत्यापन में थानों में मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा पासपोर्ट बनवा रहे लोगों से पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है, जिसका ऑडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल ऑडियो में पासपोर्ट बनवा रहे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव किशुदास पट्टी निवासी अभय यादव पुत्र रविन्द्र यादव द्वारा थाने में पहुंचकर अपने पासपोर्ट की रिपोर्ट लगवाने की बात कही जा रही है, जहाँ मौजूद पुलिसकर्मी द्वारा खर्चा यानी कि रिश्वत की डिमांड की जा रही है नहीं देने पर अगले दिन मिलने की बात कह उसे थाने से भगा दिया जा रहा है। मामला जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है अब देखना होगा कि ऑडियो वायरल होने पर पुलिस के आला अधिकारी इस पर क्या एक्शन लेते हैं और कितना हद तक पुलिस अपनी छवि को बेहतर बनाने का प्यार करती है?
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…