News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ट्रक ने टेम्पू को मारी टक्कर! आधा दर्जन घायल,रेफर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 26, 2023  |  4:34 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ट्रक ने टेम्पू को मारी टक्कर! आधा दर्जन घायल,रेफर

साखोपार। कसया-पड़रौना रोड पर अर्जुनहा चौराहे के समीप शुक्रवार की देर रात यात्रियों से भरी टेम्पू को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।जिसमे आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।वही एक महिला सहित तीन लोग मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के अनुसार देर रात दवा कराकर पड़रौना से घर जा रहे टेम्पू को अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे टेम्पू पलट गई और उसमें सवार थाना रविंद्रनगर अन्तर्गत नटवा डुमरभार निवासी 28 वर्षीया नसीबुन पत्नी हामिद,30वर्षीय तालीम पुत्र समसुल,12 वर्षीय नईम पुत्र जलालुद्दीन,65 वर्षीय हामिद पुत्र रसूल वही कसया थाना क्षेत्र के नरसर निवासी 25 वर्षीया मरियम पत्नी अल्लाउद्दीन, 45 वर्षीया सोनकली पत्नी रामनरेश,45 वर्षीय चन्नर पुत्र सरल गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगो की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है वहीं तालीम,हामिद व मरियम की हालत नाजुक देखते हुए तीनो को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking