News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: मौसम ने ली करवट बढ़ी ठंड दिन भर नहीं दिखे सूर्य, सर्द हवाओं से सभी लोग बेहाल!

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 29, 2021  |  8:16 PM

690 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मौसम ने ली करवट बढ़ी ठंड दिन भर नहीं दिखे सूर्य, सर्द हवाओं से सभी लोग बेहाल!

कुशीनगर। बीते मंगलवार को कुशीनगर मे अचानक मौसम ने ली करवट पूरे दिन सूर्य व बादलों के बीच लुका छुपी का खेल चलता रहा, अचानक रात में मौसम का मिजाज बदलने से पूरी रात सर्द हवाओं के साथ हल्की-फुल्की बारिश होती रही। जिससे रात में तेजी से ठंड बढ़ने लगी वही बीते बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे नहीं दिखे सूर्य बुधवार को पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रही पारा लुढ़कता गया ठिठुरन बढ़ती गई। सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों का आवाजाही कम दिखी,लोग घर से निकलना मुनासिब नहीं समझे अति आवश्यकता पड़ने पर ही लोगों ने घर से बाहर निकलना उचित समझा।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

दुपहिया वाहन चालक अपनी मोटरसाइकिल चलाते हुए परेशान दिखे बुधवार को पूरे दिन लोगों को ठंड का असर झेलना पड़ा। मंगलवार से ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया और दिनभर आसमान में बादल छाये रहे। बादलों व सूर्य के बीच लुका छुपी का खेल जारी रहा। जिससे सूर्य का दर्शन मंगलवार को नही के बराबर रही। इसी के साथ ठंड का असर भी बढ़ गया है। जबकि बुधवार को पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं नहीं दिखे सूर्य, बुधवार को पूरा दिन ठंड हवाएं चली जिससे गलन बढ़ने के साथ-साथ पारा भी लुढ़क गया दिन ढलते ही लोग अपने घरों में दुबक गए। हर आदमी ठंड से बचाव के उपाय में जुटे दिखे। सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशु बेहाल रहे। सार्वजनिक स्थानों पर ठेले व रिक्शा चालक जगह-जगह गत्ता व कागज जला शरीर को गर्मी देने में जुटे रहे।ठंड का असर आमजन पर बुधवार को साफ दिखा। दिन में बाजारों में रही चहल-पहल के बीच लोगों ने ऊनी कपड़ों की खरीदारी की। ऊनी कपड़ों की दुकानों को छोड़ बाकी पर गिने-चुने ग्राहक दिखे। सर्द हवाएं चलने से लोग छतों पर नहीं दिखे।

देररात तक गुलजार रहने वाले चौक व सार्वजनिक स्थल शाम होते ही खाली हो गए। नगर पालिका परिषद में में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी।प्रशासनिक स्तर पर बरती गई लापरवाही की वजह से अभी तक ठंड से बचाव की तैयारियां पूरी नहीं हो पाई है,गलन भरी ठंड में लोग ठिठुरने को विवश हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking