कुशीनगर । कसया नगर स्थित वार्ड नं 13 राम जानकी मंदिर ( ब्रह्मस्थान ) में स्थित शिव मंदिर में कल रात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया परंतु वो असफल रहे । दिए तहरीर के अनुसार मंदिर के पुजारी अवधेश मणि त्रिपाठी सुबह जैसे ही मंदिर का दरवाजा खोल अंदर गए तो उन्होंने देखा की चांदी का बना शिवलिंग अपने जगह पर नहीं है । आनन फानन जब ऊपर गए तो देखा की चांदी का निर्मित शिवलिंग ऊपर ही रखा गया था ।
पुजारी का कहना है की यह भगवान शिव जी की ही कृपा है की चोर अपने मंसूबे में असफल हो गए । मंदिर के पुजारी अवधेश मणि ने कसया थानाध्यक्ष को तहरीर देकर जल्द से जल्द उस चोर को पकड़ने की बिनती किए है ताकि ऐसी घटना भविष्य में दोबारा घटित न हो । चोरी की सूचना नगर में फैलते ही मौके पर काफी लोग इक्कठा हो गए ।
— News Addaa (@news_addaa) October 29, 2022
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…
हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…
हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…