News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आम लोगो में यातायात नियमों की जागरूकता का है आवश्यकता- रितेश कुमार सिंह, ए एस पी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 30, 2022  |  3:22 PM

628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आम लोगो में यातायात नियमों की जागरूकता का है आवश्यकता- रितेश कुमार सिंह, ए एस पी WhatsApp
Responsive image
  • जागरूकता कार्यक्रम को आगे भी आंदोलनतमक रूप दिया जाएगा: यातायात निरीक्षक
  • कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ “यातायात माह नवम्बर 2022” का समापन

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल निर्देशन में बुधवार को यातायात माह नवंबर 2022 के समापन समारोह का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी यातायात उमेशचन्द्र भट्ट द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ देकर के सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

समापन समारोह में ए0आर0टी0ओ0 मो0 अजीम, क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय, पडरौना नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दीप नरायन अग्रवाल,मारुति सुजुकी एजेंसी के मैनेजर मनमोहन दीक्षित,जे0डी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशन सदस्य ध्रुव जायसवाल, साहू ट्रैक्टर एजेंसी के प्रो0 नागेंद्र गुप्ता, जनपद पुलिस के निरीक्षक गणों एवं रियल पैराडाइज एकेडमी पडरौना, समाज कल्याण इंटर कॉलेज खेशिया मनसा छापर,जे0डी0एस0 इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों के द्वारा बोलते हुए यातायात पुलिस द्वारा जनपद में किये गए जागरूकता कार्यक्रम और यातायात पुलिस के सहज और जिम्मेदार व्यवहार की सराहना की गई, तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों को पुनः दुहराते हुए यातायात नियमों के पालन करने तथा अन्य लोगो को जागरूक करने हेतु प्रतिबध्दता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक द्वारा अपने वक्तव्य में शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में किये गए जागरुकता कार्यक्रमो और यातायात पुलिस की प्रवर्तन कार्यवाही पर बोलते हुए बताया गया कि वर्ष 2022 मे स्कूलों में, वाहन चालकों और रैलियों के माध्यम से लगभग 364 जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़को पर चलने वाले वाहन चालकों में यातायात जागरूकता के लगभग 30000 पम्पलेट्स/हैंडबिल बांटे गए तथा 29081 वाहनों का ई-चालान एवं 204 वाहनों पर सीजर की कार्यवाही करते हुए 47869811(चार करोड़ अठहत्तर लाख उनहत्तर हजार नौ सौ ग्यारह) रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित कर 2337900 रुपये का शमन शुल्क यातायात कार्यालय में जमा कराया गया। यातायात निरीक्षक द्वारा बताया गया कि जागरूकता कार्यक्रम को आंदोलनात्मक रूप देते हुए लगातार शहर और देहात के स्कूलों में अधिक से अधिक संख्या में जागरूकता कार्यक्रम किये जाने की कटिबद्धता व्यक्त की गई। यातायात निरीक्षक द्वारा बताया गया कि इस दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रो में लोगो जागरूक करने के साथ-साथ मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने वालो को जागरूक करते हुए प्रवर्तन की कार्यवाही की गई तथा लोगो से यातायात नियमो के पालन करने की अपील करते हुए अन्य लोगो को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए यातायात नियमो के जागरूकता की आवश्यकता, जागरूकता कार्यक्रमों की प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए यातायात पुलिस द्वारा किये गए जागरूकता कार्यक्रम और प्रवर्तन की कार्यवाही का विस्तृत विवरण देते हुए यातायात कर्मियों की सराहना की गयी तथा जागरूकता कार्यक्रम को अधिक से अधिक संख्या में करने हेतु प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अपने विचार व्यक्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर यातायात नियमो का पालन करने एवं सभी को प्रेरित किया गया तथा जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिष्ठित व्यवसायियों, स्कूली बच्चों एवं स्कूल के प्रबन्धक गणों का सहृदय आभार व्यक्त किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking