News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: टोल टैक्स बढ़ने से किराया बढ़ने के आसार, जेब पर पड़ेगा बोझ! जनपद के अंदर एनएच-28 पर लोगों को दो जगह देना पड़ता है टोल टैक्स

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 2, 2022  |  6:16 PM

836 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: टोल टैक्स बढ़ने से किराया बढ़ने के आसार, जेब पर पड़ेगा बोझ! जनपद के अंदर एनएच-28 पर लोगों को दो जगह देना पड़ता है टोल टैक्स WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। देश के सभी टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से दस प्रतिशत टोल शुल्क बढ़ जाएगा। टोल शुल्क के बढ़ने से यात्री किराया एवं माल भाड़ा में वृद्धि हो सकती है। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। रात 12 बजे से क्षेत्र के सलेमगढ़ सहित सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में दस प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। सलेमगढ़ टोल प्लाजा के प्रबंधक ऋषिकेश सिंह ने बताया कि सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन एवं हल्के वाहनों का जहां 55 रुपये शुल्क देना पड़ता था। अब 60 रुपये देना पड़ेगा। इसी तरह हल्के कामर्शियल वाहन, हल्के भार वाहन, मिनी बस का शुल्क 80 से 95 रुपये, टू एक्सेल बस एवं ट्रक का शुल्क 180 से 195 रुपये, थ्री एक्सेल कामर्शियल वाहनों का 190 रुपये के स्थान पर 215 रुपये एवं भारी वाहनों का शुल्क 280 से 310 रुपये किया गया है।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking