News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: घर के पीछे से घुसे चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना,लाखों नकदी सहित उड़ाए जेवर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 19, 2023  |  5:24 PM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: घर के पीछे से घुसे चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना,लाखों नकदी सहित उड़ाए जेवर
  • गृह स्वामियों ने थाने में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग

साखोपार/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के गांव दुर्गवलिया टोला खुशी पट्टी में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए घर में रखा नकदी सहित गहने उड़ा ले गए।गृह स्वामियों ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को उक्त गांव निवासी बैजनाथ गुप्ता के घर के पीछे से घुसे चोरों ने घर में रखा दो लाख नकद सहित 2 मंगल सूत्र,2 गले का हार,पायल,100 चांदी का सिक्का,चार अंगूठी उड़ा ले गए।जबकि पड़ोसी द्वारिका गुप्ता के घर से चालीस हजार नगद,झुमका,मंटिका,बाली,गले का हार, व पायल गायब था।नित्यानन्द पाठक के घर में रखा 70000 हजार नगद सहित अंगूठी, मंगल सूत्र,झुमका,नथिया,पायल कीमत लगभग दो लाख रुपये का जेवर गायब मिला।

चोरों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब तीनों घर के सब लोग खाना खाने के बाद सो रहे थे।पड़ोसियों के शोर मचाने पर गृह स्वामियों को पता चला कि उनके घरों में चोरी हो गयी है।कमरों में सामना इधर उधर बिखरा पड़ा था।गृह स्वामियों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी।मौके पर पहुँची डायल 112 ने घटना के बावत जानकारी हासिल की।गृह स्वामियों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking