News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: चोरों ने एक ही रात में दो घरों को खंगाला,लाखों की हुई चोरी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 30, 2022  |  8:59 PM

1,202 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: चोरों ने एक ही रात में दो घरों को खंगाला,लाखों की हुई चोरी

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा गांव में 29/30 मार्च की रात्रि को चोरों ने कई घरो में घुस कर लाखों रूपये की ज्वैलरी सहित कपड़ा बर्तन चुराकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर रामकोला पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच अपने कार्यवाही में जुट गयी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परोरहा में रेलवे लाइन के उत्तर तरफ बसे उपेंद्र नाथ दीक्षित पुत्र बृजबिहारी दीक्षित के घर में चोरों ने मकान के पिछले भाग से ऊपर चढ़ सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गये तथा घर में रखा आलमारी और बॉक्स का ताला तोड़ कर सोने का चेन , मंगल सूत्र, 11नग सोने की अंगूठी, नथिया, बाली झुमका कीमत लगभग चार लाख रूपये तथा नई साड़ियाँ चोरी कर ले गये।दूसरी घटना परोरहा गांव में ही रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ बसे रामअवध शर्मा पुत्र अलगू शर्मा के घर में पिछले हिस्से की तरफ से बिना ग्रिल लगे जंगला के रास्ते घुस गये । सुबह उठने पर दरवाजा खुला देख चोरी की घटना की आशंका हुई। घर की निगरानी करने पर पता चला कि कमरे में रखा तीन बॉक्स चोरी हो गया है । घर वालों ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दिये। चोरी की घटना की जानकारी पाते ही गांव के लोग खेतों में बॉक्स ढूंढने लगे। गांव के बाहर सरसों के खेत में एक बॉक्स और एक बाक्स गन्ने के खेत में मिला। जिसको खाली कर चोरों ने छोड़ दिया था। चोरों ने बाक्स में से नगदी सहित सोने का आभूषण व कपड़ा चुरा ले गये थे। गृह स्वामी द्वारा घटना की जानकारी रामकोला थाना प्रभारी रामचंद्र सिंह यादव को दी। सूचना पाकर लक्ष्मीगंज चौकी इंचार्ज गौरव राय पहुंचे। मौके पर डाग स्क्वायड की टीम भी पहुंची और अपनी कार्यवाई में जुट गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking