मल्लूडीह/कसया। ट्रक वाहन से वध हेतु तस्करी कर ले जाए जा रहे दो दर्जन से अधिक गोवंश व अवैध तमंचे के साथ अंतर्जनपदीय पशु तस्कर घाघी पुल एन.एच. 28 थाना तुर्कपट्टी के पास पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलु पुत्र दरबारी बंजारा निवासी रहमतपुर थाना काठ जिला शाहजहापुर , हसन पुत्र मोबिन बंजारा निवासी नगलिया हाकिल थाना अजीमनगर जिला रामपुर , राहिल पुत्र बसीर निवासी रहमतपुर थाना काठ जिला शाहजहांपुर मौके वारदात पर पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए जिसमे बबलु पुत्र दरबारी बंजारा को पैर में गोली लगने से घायल हो गया । तीनो तस्करों के पास से एक अदद ट्रक वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 30 AT 6633 है जिसमे लगभग दो दर्जन से अधिक गोवंश लदी थी । दो अदद तमंचा 315 बोर । तीन अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 2 अदद खोखा कारतूस 315 बोर प्राप्त हुआ । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरी. आशुतोष कुमार सिंह मय टीम थाना तुर्कपट्टी , प्रभारी निरी. अखिलेश सिंह मय टीम थाना पटहेरवा तथा प्रभारी निरी. अश्वनी राय मय टीम थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर शामिल रही । कुशीनगर जनपद में पुलिस टीम द्वारा लगातार तस्करों पर कार्यवाही , गिरफ्तारी तथा मुठभेड़ के बावजूद भी तस्करों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे है ।
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…
कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…
तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…
कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना…