कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खोटही गांव से गत सोमवार को साइकिल बनवाने निकले तीन किशोरो के घर न पहुचने से परेशान परिजन थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौप उनके खोजबीन की मांग की है। परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस केस दर्ज करते हुए उनकी तलाश में जुटी हुई है। उक्त किशोरों में से एक के द्वारा अपने घर चिट्ठी भी छोड़े जाने की बात बताई जा रही है जिसमे लिखा है कि हम कही जा रहे है, खुद आ जायेंगे या फोन करेंगे।
उक्त गांव निवासी संजय कुशवाहा का 11 वर्षीय पुत्र आदित्य, अवध विहारी का 11 वर्षीय पुत्र आशीष तथा रामायण यादव का 10 वर्षीय पुत्र सन्नी गत सोमवार को 3 बजे के करीव आदित्य की साइकिल बनवाने की बात कह घर से निकले लेकिन पुनः वापस घर नही पहुच सके। परेशान परिजन पूरी रात हर परिचित जगह पर उनकी खोज की लेकिन वे नही मिले। अगले दिन मंगलवार को परिजन थाने पहुच पुलिस को इसकी सूचना दिए। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर उनके खोजबीन में जुट गई। इसी कड़ी में थानाध्यक्ष गांव पहुच गायब बच्चों के परिजनों सहित आस पास के लोगो से पूछताछ की एवं गायब बच्चों के परिजनों को ढांढस बढ़ते हुए अतिशीघ्र ही उनको सकुशल खोज कर लाने का आश्वासन दिया।
उक्त गायब हुए बच्चों में आदित्य द्वारा अपने घर एक चिट्ठी छोड़े जाने की बात बताई जा रही है जिसमे लिखा है कि हम कही जा रहे है, मरेगे नही, अपने आप आजायेंगे या फोन करेंगे। इस सम्बंध थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गायब बच्चों में से एक के घर मिली चिट्ठी के हिसाब से यही प्रतीत हो रहा है कि वे अपने मन से कही गए है फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…