News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: छात्रवृत्ति प्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण हेतु समय सारणी जारी

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 19, 2021  |  8:30 PM

927 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छात्रवृत्ति प्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण हेतु समय सारणी जारी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सोमवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कुशीनगर ने बताया कि वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2021- 22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11- 12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटा बेस तैयार करने, सत्यापन लॉक करने एवं छात्रों की छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण हेतु समय सारणी जारी की गई है जो इस प्रकार है। उन्होंने बताया कि 15.07. 2021 से 10.08.2021 तक-

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

  1. मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया।
  2. 20.07.2021 से 28.08 2021 तक- तथा कक्षा 11- 12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के नवीनीकरण के छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन दिनांक 20.07.2021 से 21 08.2021 तक- किया जाएगा।
    जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि कक्षा 11- 12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के नवीन एवं नवीनीकरण के अवशेष छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाना।
    उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत निर्धारित प्रावधानों में संबंधित छात्र/ छात्रा का राष्ट्रीय बैंक में सामान्य बचत खाता होना अनिवार्य है।
  3. लाभार्थी छात्र छात्राओं के आधार नंबर का ऑनलाइन सत्यापन होगा ।यदि आधार कार्ड में कोई डेटा गलत या त्रुटिपूर्ण है तो उसको संबंधित आधार कार्यालय में समय से शुद्ध करा लें।
  4. लाभार्थी पात्र छात्र/ छात्राओं का आवेदन पत्र में अंकित बैंक खाता विवरण आधार लिंक्ड होना अनिवार्य है ।
  5. उक्त समय सारणी वेबसाइट minoritywelfare.up.nic.in पर एवं एनआईसी की वेबसाइट scholarship.up.nic.in पर भी उपलब्ध है।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking