Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

कुशीनगर: ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा सदस्यों के रिक्त पदों के उप निर्वाचन हेतु समय सारणी निर्गत

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 16, 2023, 4:07 PM IST • अब तक 996 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • जिला मजिस्ट्रेट ने निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से कराये जाने के दृष्टिगत नामित किए अधिकारी

कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत एवं नगरीय निकाय) कुशीनगर रमेश रंजन ने बताया है कि जनपद में ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों के रिक्त पदों के उप निर्वाचन माह फरवरी/मार्च में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय सारणी निर्गत कर दी गयी है। समय सारणी के अनुसार नाम निर्देशन जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी को पूर्वान्ह्न 10 बजे से अपरान्ह्न 04 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 21 फरवरी को पूर्वान्ह्न 10 बजे से कार्य समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 22 फरवरी को पूर्वान्ह्न 10 बजे से अपरान्ह्न 03 बजे तक, प्रतीक आवंटन 22 फरवरी को ही अपरान्ह्न 03 बजे से कार्य समाप्ति तक, मतदान 02 मार्च को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह्न 05 बजे तक तथा मतगणना की तिथि 04 मार्च को प्रातः 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक निर्धारित है।

समय सारणी के मध्य पडने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। निर्वाचन कोविड-19 व अन्य किसी महामारी के संबंध में राज्य आपदा प्रबन्ध, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्ध, राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का कडाई के साथ अनुपालन कराते हुए सम्पन्न कराये जायेंगे।

Advertisement

उन्होंने बताया है कि 16 फरवरी से नामांकन पत्रों का विक्रय विकास खण्ड मुख्यालय से किया जायेगा। उप निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य विकास खण्ड मुख्यालय पर ही की जायेगी।जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि ब्लाक रामकोला अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिधावे के प्रधान पद (महिला) तथा ब्लॉक सेवरही अंतर्गत ग्राम पंचायत जमसडीया के प्रधान पद ( महिला ) सहित ग्राम पंचायत सदस्यों विकास खण्ड कप्तानगंज में 5, खड्डा में 15 तमकुही राज में 28, दूदही में 18, नेबुआ नौरंगिया में 39, पडरौना के 40, फाजिलनगर के 27, व मोतीचक में 3 सदस्य पद हेतु उप निर्वाचन होगा।निर्वाचन कार्य निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पादित कराये जाने के दृष्टिगत उन्होंने निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी को नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त 05-05आरक्षित निर्वाचन अधिकारी एवं आरक्षित सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। नामित अधिकारियों के विवरण में उन्होंने बताया है कि विकासखंड पडरौना हेतु निर्वाचन अधिकारी डॉ0 जयप्रकाश यादव चिकित्सा अधिकारी कार्यालय क्षेत्रीय एवं यूनानी अधिकारी कुशीनगर को निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में अक्षयवर गुप्ता अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग नि0ख0 को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है, जो ग्राम पंचायत प्रधान /सदस्य के नामांकन से लेकर मतगणना तक की कार्यों को देखेंगे।

इसी प्रकार विकासखंड सेवरही हेतु ओमप्रकाश तिवारी सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्वाचन अधिकारी, व सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में गिरीजेश कुमार अवर अभियंता कार्यालय अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कसया को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। विकास खण्ड रामकोला हेतु सतीश कुमार सहायक आयुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन को निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में संदीप कुमार अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग नि0ख0 कुशीनगर को नामित किया गया है । विकासखंड हाटा हेतु वेद प्रकाश यादव परियोजना अधिकारी डूडा जिला नगरीय विकास अभिकरण को निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नरेश कुमार अवर अभियंता लघु सिंचाई विकास भवन कुशीनगर को नामित किया गया है ।विकासखंड मोतीचक में डॉ मनोज भास्कर चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक सुकरौली को निर्वाचन अधिकारी व रमेश चंद्र अवर अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग बाढ़ खंड पडरौना कुशीनगर को नामित किया गया है ।विकासखंड कप्तानगंज हेतु विजय प्रताप यादव सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त कुशीनगर को निर्वाचन अधिकारी वह संतोष कुमार अवर अभियंता कार्यालय ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड कुशीनगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। विकासखंड बिशनपुरा हेतु रमेश कुमार जिला लेखा परीक्षा अधिकारी कार्यालय जिला परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायत कुशीनगर को निर्वाचन अधिकारी व नीरज कुमार बरनवाल अवर अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग कुशीनगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।

विकासखंड सुकरौली हेतु राकेश कुमार मिश्र बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी कुशीनगर को निर्वाचन अधिकारीव भोला कुशवाहा प्राविधिक सहायक उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। विकासखंड फाजिलनगर हेतु विजय श्रीवास्तव क्षेत्रीय वना अधिकारी खड्डा कुशीनगर को निर्वाचन अधिकारी व संजीव कुमार श्रीवास्तव अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग नि0ख0 को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। विकास खंड खडडा हेतु डॉक्टर संदीप गुप्ता चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक पटहेरवा तमकुही राज कुशीनगर को निर्वाचन अधिकारी व अशोक कुमार गिरी अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड का को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नामित किया गया है ।विकास खण्ड दुदही हेतु डा0 अमितेश कुमार चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जिला क्षेत्रीय एवं यूनानी अधिकारी कुशीनगर को निर्वाचन अधिकारी व राज नारायण राव अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग कुशीनगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।

विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया हेतु अखिलेश दुबे क्षेत्रीय वनाधिकारी कसया कुशीनगर को निर्वाचन अधिकारी व रवि प्रकाश अवर अभियंता कार्यालय अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कुशीनगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। विकास खण्ड तमकुहीराज हेतु सतेंद्र कुमार वैज्ञानिक अधिकारी कार्यालय गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान सेवरही को निर्वाचन अधिकारी व संदीप कुमार अवर अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय कसया कुशीनगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है ।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi