News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2022  |  8:41 PM

576 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

कुशीनगर। प्रदेश में विगत दिनों की घटनाओं के दृष्टिगत जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । जिसमें विभिन्न धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की। उक्त बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों व समुदाय से आए हुए धर्मगुरुओं ने कहा कि उच्च स्तर और शासन से आए हुए निर्देशों का हम लोग पालन करते हैं, आगे भी पालन करते रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा बुलाई गई ये बैठक हम सभी के लिए काफी फायदेमंद है। बैठक में माइक का प्रयोग व ध्वनि प्रदूषण के मुद्दे भी उठे।

आपके लिए और..- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में...

इस क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने मीटिंग के एजेंडा के बारे में स्पष्ट किया तथा बताया कि जिले के सांप्रदायिक सौहार्द को ध्यान में रखना जरूरी है। हर चीज का कानून है, कानून अपना कार्य करता रहेगा। कानून अपने हाथ नहीं लिया जाना चाहिए। आप सभी एक संवेदनशील व जिम्मेदार नागरिक हैं। हम कानून को क्रियान्वित करने वाले लोग हैं। कानून का अनुपालन करने वाले लोग हैं। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द को बनाये रखना। धर्मगुरुओं से उन्होनें सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि उपस्थित सारे लोग घर परिवार की तरह हैं। आप किसी ऐसी साजिश का हिस्सा मत बनें जो अलग तरीके से मोटिवेट करके अलग रास्ता अख्तियार कर ले। कानून का हिस्सा बनिए समर्थन और विरोध का हिस्सा मत बनिये। यदि आप किसी तरीके से आहत होते हैं तो ज्ञापन दें , थाने जाएं कानून आपकी पूरी सहायता करेगा। हमेशा कानून सम्मत और विधि सम्मत प्रक्रिया का इस्तेमाल करें। हिंसा का हिस्सा कदापि मत बनिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार के धार्मिक बहकावे में मत आएं, भावनाओं को नियंत्रण में रखें, बयान देने से पहले उसके प्रभाव के बारे में सोचें, आपके शब्द और आपके विचारों का प्रभाव पड़ता है। अतः आप अफवाहों से बचें उन्होंने यह भी कहा कि हम भरोसा दिलाते हैं कि कानून सम्मत प्रक्रिया से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

पर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने कहा कि अमन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के संदर्भ में ही माइक संबंधित निर्णय आए हैं। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, समस्त उपजिलाधिकारीगण, सीओ सदर कुंदन कुमार सिंह, व जनपद स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking