News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यात्रा सुरक्षित की अलख जगा रहे हैं यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 17, 2023  |  3:16 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यात्रा सुरक्षित की अलख जगा रहे हैं यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जीवन अनमोल है,यात्रा सुरक्षित करें की अलख वाहन चालकों के बीच पहुंच कर इस प्रचंड लू भरी गर्मी में जगा रहे है कुशीनगर में धवल जयसवाल की यातायात पुलिस के इंस्पेक्टर सत्य सान्याल शर्मा ।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में यातायात निरीक्षक एवं अन्य यातायात कर्मियों के द्वारा शहर भ्रमण कर सभी ऑटो स्टैण्ड्स पर उपलब्ध चालकों को दुर्घटनाओं के दृष्टिगत मानक के अनुरूप ड्राईविंग सीट को बनवाये जाने, ड्राईविंग सीट पर किसी भी दशा में सवारी न बैठाये जाने, ऑटो एवं अन्य सवारी वाहनों में अश्लील गाना न बजाये जाने व गाना बजाये जाने के उपकरण न लगाये जाने, ऑटो एवं अन्य सवारी वाहनों में नियम विरूद्ध बम्फर न लगवाये जाने तथा अन्य यातायात नियमों का पालन किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से लागतार ब्रीफ किया जा रहा है। साथ ही व मानक अनुरूप नियमों का अनुपालन करने वाले चालकों की सराहना करते हुए यातायात निरीक्षक द्वारा उन चालको को प्रतोसाहित भी किया।जा रहा है।

वही नियमों का पालन न करने वाले ऑटो चालकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की जा रही है।निर्देशों के अनुपालन में यातायात निरीक्षक व यातायात कर्मियों द्वारा शहर में भ्रमण कर जागरूकता व प्रचार–प्रसार किया जा रहा है। यातायात निरीक्षक कुशीनगर के अपील से प्रेरित होकर स्वयं अपने ऑटो की ड्राइविंग सीट को मानक के अनुरूप बना रहे है ऑटो चालक।

यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा मय यातायात पुलिस टीम सभी क्षेत्रों के टी0एस0आई0 एवं अन्य यातायात कर्मियों के द्वारा जिले के विभिन्न सड़को पर यात्रा सुरक्षित करे अभियान की अलख इस प्रचंड गर्मी में जगाया जा रहा है। ऑटो/ई-रिक्शा चालकों को दुर्घटनाओं के दृष्टिगत मानक के अनुरूप ड्राईविंग सीट को बनवाये जाने, ड्राईविंग सीट पर किसी भी दशा में सवारी न बैठाये जाने, ऑटो एवं अन्य सवारी वाहनों में अश्लील गाना न बजाये जाने व गाना बजाये जाने के उपकरण न लगाये जाने, ऑटो एवं अन्य सवारी वाहनों में नियम विरूद्ध बम्फर न लगवाये जाने तथा अन्य यातायात नियमों का पालन किये जाने के सम्बन्ध में समझाया जा रहा है। अधिकतर वाहन मालिक,चालकों द्वारा सीट को मानक के अनुरुप करवाया गया था तथा बम्पर को हटवाया गया है, जिसकी सराहना भी की गयी । उक्त नियमों का पालन न करने वाले 16 ऑटो चालकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही कर 160000 रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। निर्गत निर्देशों के अनुपालन में यातायात कर्मियों द्वारा शहर में जागरूकता व प्रचार–प्रसार किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking