News Addaa WhatsApp Group Join करें

Deoria-Kushinagar Tragedy News/देवरिया से कुशीनगर तिलक चढ़ाकर लौट रहे बोलेरो और बस में भिड़ंत, 6 की मौत, कई लोग घायल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 18, 2022  |  11:57 PM

2,114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Deoria-Kushinagar Tragedy News/देवरिया से कुशीनगर तिलक चढ़ाकर लौट रहे बोलेरो और बस में भिड़ंत, 6 की मौत, कई लोग घायल! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र में सोमवार की देर रात सड़क हादसे की बुरी खबर सामने आयी है. दरअसल कुशीनगर से तिलक लेकरआए बोलेरो और बस के बीच भीषण टक्‍कर हो गयी है. इस सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसा बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर से हुआ।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

मिली जानकारी के अनुसार, बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर आ रही थी, जबकि बोलेरो में कुशीनगर से तिलक लेकरआए लोग बैठे थे। गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रही बस से बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बोलेरो और बस के टक्कर के बाद चीख-पुकार से घटनास्थल दहल उठा। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को देवरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों में पांच बोलेरो सवार और एक बस यात्री शामिल है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल बोलेरो और बस को काटने के लिए जिला प्रशासन ने गैस कटर मशीन को मंगवाई है, ताकि लोगों को जल्‍दी बाहर निकाला जा सके.

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव के रविंद्र तिवारी की बेटी की तिलक रुद्रपुर के रैश्री गांव में इंद्रदेव दूबे के घर आई थी। सोमवार की रात तिलक समारोह के बाद बोलेरो से सभी कुशीनगर लौट रहे थे। रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर इंदूपुर काली मंदिर के सामने गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रही बस से बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद बस भी पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार पांच लोगों के अलावा बस में सवार एक यात्री की भी दब कर मौत हो गई है। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आधा दर्जन घायलों में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जाती है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जताया शोक: वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी के देवरिया में सड़क हादसे में जान गंवाने वालों को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही उन्‍होंने जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने का आदेश दिया है. इसके अलावा सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking