News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हाईकोर्ट के आदेश से डबल मर्डर का मामला सीबीसीआईडी को ट्रांसफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 6, 2022  |  10:20 PM

1,481 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हाईकोर्ट के आदेश से डबल मर्डर का मामला सीबीसीआईडी को ट्रांसफर
  • थाना क्षेत्र के बंधूछपरा गांव का है पूरा मामला

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बंधूछपरा के डबल मर्डर मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले को सीवीसीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया है। बुधवार को सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर श्याम जी खड्डा थाने पहुंच मामले को बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद;...

बताते चलें की 26 दिसंबर 2018 को बंधूछपरा निवासी चन्द्रिका व रिजवान अंसारी के बीच हुई मारपीट के मामले में रिजवान के परिजन जेल गये थे। 11 मार्च 2019 को को थाना क्षेत्र के मठियां गांव के समीप मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर पर एक सिर कटी लाश पुलिस ने बरामद करते हुए शिनाख्त के दौरान उसकी पहिचान राजकुमार पुत्र चंद्रिका 24 वर्ष के रुप में हुई। सिर की तलाशी के दौरान पुलिस को नहर में एक अन्य युवक का शव भी बरामद हुआ जिसकी पहिचान इस्माईल उर्फ टुनटुन 22 वर्ष के रुप में हुई। पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर रिजवान अंसारी सहित अन्य के विरुद्ध हत्या सहित अन्य अपराध में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की और आरोपियों को जेल भेज दिया। इसी बीच ईस्माइल उर्फ टूनटून की मां शबनम ने राजकुमार को जीवित होने व पुत्र टूनटून की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से जांच कराने की मांग की। बाद में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हाईकोर्ट के निर्देश पर पूरे मामले को सीबीसीआईडी को हस्तगत कर दिया गया है। बुधवार को सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर श्याम ने खड्डा थाने पहुंचकर घटना से संबंधित सभी विन्दुओं की बारीकी से अध्ययन किया। साक्ष्यों व अन्य विन्दुओं के सम्बन्ध में जरूरी जानकारी जुटाई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…

तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा
तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा

तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में…

हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर
हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर

हाटा कुशीनगर, वृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला…

दुष्कर्म और पॉक्सो के वांछित आरोपी पर पटहेरवा पुलिस का शिकंजा
दुष्कर्म और पॉक्सो के वांछित आरोपी पर पटहेरवा पुलिस का शिकंजा

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना पटहेरवा पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking