News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: दिव्यांगों में वितरित हुआ ट्राई सायकिल व उपकरण, केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही दिब्यांगजनों के जीवन कल्याण के लिये कार्य-रजनीकांत मणि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 4, 2021  |  8:49 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: दिव्यांगों में वितरित हुआ ट्राई सायकिल व उपकरण, केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही दिब्यांगजनों के जीवन कल्याण के लिये कार्य-रजनीकांत मणि WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा ब्लाक परिसर में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन कर दिव्यांग जनों में ट्राई सायकिल व उपकरण वितरित किये।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

मुख्यअतिथि विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने दिव्यांगों को ट्राई सायकिल व उपकरण देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दिव्यांग जन के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इनके जीवन को स्वावलंबी व सरल बनाने के लिए हर सम्भव हमें प्रयास किया जा रहा है। दुव्यांगों को प्रोत्साहित किया जाय और उन्हें कृत्रिम अंग या जरूरी उपकरण उपलब्ध कराया जाय। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी कुशीनगर अनुरिता ने बताया कि मोदी सरकार में यह दिव्यांग विभाग हो गया। आरक्षण भी तीन प्रतिशत था जो अब बढ़ गया है। सरकार दिव्यांगों को रोजगार, रेल, बस, हवाई जहाजों में यात्रा,पेंशन आदि की सुबिधा दिलाने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर 8 ट्राई सायकिल, 3 व्हील चेयर, एक लेप्रोसी किट, 2 कान की मशीन दो बैशाखी वितरित की गई। इस मौके पर सतीश मणि त्रिपाठी, संयोजक नागेन्द्र पांडेय , सह संजोयक धनंजय मणि , जिला सहसंजोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला दिनेश तिवारी, कुबेरस्थान मंडल के मंडल अध्यक्ष शिव मोहन प्रसाद, अमरचंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking