News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विश्व शान्ति के लिये त्रिपिटिक पाठ आवश्यक-उपजिलाधिकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2022  |  8:13 PM

464 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विश्व शान्ति के लिये त्रिपिटिक पाठ आवश्यक-उपजिलाधिकारी
  • पांच देशों के बौद्ध भिक्षुओ ने विश्व शांति के लिए किया त्रिपिटिक पाठ

मो0असलम/संतोष कुमार साहनी

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कसया/कुशीनगर । भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बुधवार क़ो पांच देशों के बौद्ध भिक्षु उपासक और उपसिकाओं ने विश्व शांति व लोक कल्याण के लिए त्रिपिटिक पाठ किया ।

कार्यक्रम का उद्घाटन बौद्ध गुरु व  भिक्षु संघ अध्यक्ष कुशीनगर भदंते एबी ज्ञानेश्वर ने पंचसील प्रदान कर किया । त्रिपिटिक सूत्र पाठ का आयोजक (आईटीसीसी) के अध्यक्ष वाग्मो डिकसे ने कायर्क्रम के विषय मे विधिवत जानकारी देकर किया । त्रिपिटिक सूत्र पाठ दो सत्रों में संपन्न हुआ जिसमे प्रथम सत्र में महापरिनिर्वाण सूत्र पाठ एवं दूसरे सत्र में दीघा निकाय सूत्र पाठ भगवान बुद्ध के अंतिम संदेश के माध्यम से विश्व शांति एवं सौहार्द के लिए किया गया । आईटीसीसी इंटरनेशनल त्रिपिटिक चैटिंग काउंसिल के 5 देशों के 50 भिक्षुओं ने सूत्र पाठ किया जिसमे भारत के साथ साथ म्यामांर, थाईलैंड तथा लाओस,  के भिक्षु और उपासक और उपासिका शामिल रहे ।

दूसरे सत्र में उपजिलाधिकारी कसया  कल्पना जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर बौद्ध भिक्षुओं से आशीर्वाद ग्रहण किया । जिसमे भदंत ज्ञानेश्वर ने उपजिलाधिकारी  को शाल तथा घड़ी देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने कही कि विश्व शांति के लिए त्रिपिटिक पाठ अतिआवश्यक है , ऐसे आयोजनो से विश्व मे शांति कायम किया जा सकता है । कार्यक्रम को टीके राय ने स्वागत किया तथा संचालन भंते नंदरतन ने किया ।

इस दौरान विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षुओ सहित स्थानीय बौद्ध भिक्षु, अनुयायी, उपासक और उपासिकाए मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking